Gold Rate Today: 100% टैरिफ लागू होने के बाद महंगा हुआ सोना, जानें आज कितने रुपये चढ़ा गोल्ड?

Gold Rate Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फार्मा इंडस्ट्री पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया और इधर भारत में सोना के दाम चढ़ गए. नवरात्रि के 5वें दिन रेट बढ़ने के बाद सोने के दाम एक लाख 14 हजार रुपये से ज्यादा बने हुए हैं. आज 26 सितंबर को सोने के रेट में 400 से 4000 रुपये से ज्यादा का उछाल आया है.

Gold Jewellery | Gold Price | Gold Rate

सोने के दाम पिछले काफी समय से एक लाख रुपये से ज्यादा बने हुए हैं.

Gold Rate Today: इधर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फार्मा इंडस्ट्री पर 100 प्रतिशत टैरिफ लागू हुआ, उधर भारत में सोना फिर महंगा हो गया. नवरात्रि के दिनों में सोने के दामों में लगातार उछाल आ रहा है. हालांकि 3 नवरात्रि के बाद चौथे नवरात्रि पर सोने के रेट गिरे थे, लेकिन आज 5वें नवरात्रि पर सोने के दाम चढ़ गए. इससे सोने का भाव आज फिर एक लाख 14 हजार से ज्यादा हो गया है. आइए जानते हैं कि आज भारत में 18, 22 और 24 कैरेट का सोना कितने रुपये में मिलेगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

10 ग्राम सोने का आज ये है रेट

बता दें कि आज प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट के सोने का रेट 440 रुपये बढ़ा है, इसलिए आज सोने का भाव एक लाख 14 हजार 880 रुपये है, वहीं 22 कैरेट के सोने का रेट 400 रुपये बढ़ा तो आज 22 कैरेट के सोने का भाव एक लाख 5 हजार रुपये है. दूसरी ओर, आज 18 कैरेट के प्रति 10 ग्राम सोने का रेट 330 रुपये बढ़ा, इसलिए आज सोने का भाव 86 हजार 160 रुपये है.

100 ग्राम सोने का आज ये है रेट

बता दें कि आज प्रति 100 ग्राम 24 कैरेट के सोने का रेट 4400 रुपये बढ़ा है, इसलिए आज सोने का भाव 11 लाख 48 हजार 880 रुपये है, वहीं 22 कैरेट के प्रति 100 ग्राम सोने का रेट 4000 रुपये बढ़ा तो आज 22 कैरेट के सोने का भाव 10 लाख 53 हजार रुपये है. दूसरी ओर, आज 18 कैरेट के प्रति 100 ग्राम सोने का रेट 3300 रुपये बढ़ा, इसलिए आज सोने का भाव 8 लाख 61 हजार 600 रुपये है.

विज्ञापन

8 ग्राम सोने का आज ये है रेट

बता दें कि आज प्रति 8 ग्राम 24 कैरेट के सोने का रेट 352 रुपये बढ़ा है, इसलिए आज सोने का भाव 91 हजार 904 रुपये है, वहीं 22 कैरेट के प्रति 8 ग्राम सोने का रेट 320 रुपये बढ़ा तो आज 22 कैरेट के सोने का भाव 84 हजार 240 रुपये है. दूसरी ओर, आज 18 कैरेट के प्रति 8 ग्राम सोने का रेट 264 रुपये बढ़ा, इसलिए आज सोने का भाव 69 हजार 928 रुपये है.

विज्ञापन

प्रमुख शहरों में ये है सोने का रेट

बता दें कि आज दिल्ली में 24 कैरेट के सोने का रेट 11503 रुपये है, जबकि 22 कैरेट का सोना 10545 रुपये में मिलेगा, वहीं लोग 18 कैरेट का सोना 8631 रुपये में खरीद सकते हैं.

आज मुंबई में 24 कैरेट के सोने का रेट 11488 रुपये है, जबकि 22 कैरेट का सोना 10530 रुपये में मिलेगा, वहीं लोग 18 कैरेट का सोना 8616 रुपये में खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

आज लखनऊ में 24 कैरेट के सोने का रेट 11503 रुपये है, जबकि 22 कैरेट का सोना 10545 रुपये में मिलेगा, वहीं लोग 18 कैरेट का सोना 8631 रुपये में खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

आज पटना में 24 कैरेट के सोने का रेट 11493 रुपये है, जबकि 22 कैरेट का सोना 10535 रुपये में मिलेगा, वहीं लोग 18 कैरेट का सोना 8621 रुपये में खरीद सकते हैं.

आज चंडीगढ़ में 24 कैरेट के सोने का रेट 11503 रुपये है, जबकि 22 कैरेट का सोना 10545 रुपये में मिलेगा, वहीं लोग 18 कैरेट का सोना 8631 रुपये में खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ