Gold Rate Today: सोने की कीमत में आई गिरावट, फिर भी 1 लाख के पार पहुंचा आंकड़ा, क्या हैं लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today: सोने की कीमत इन दिनों 1 लाख के पार पहुंच गई है। इसमें गिरावट आने के बाद भी यह आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। पिछले महीने 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख से कम बनी रही, लेकिन इस महीने इसमें बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Gold Rate Today

Photo Credit- Social Media

Gold Rate Today: 24 जुलाई 2025 को देश में सोने की कीमत में फिर से बदलाव हुआ है। गोल्ड रेट में कमी देखी जा रही है। 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम की कीमत में 1300 रुपये से ज्यादा की कमी देखने को मिल रही है। हालांकि, सोने की कीमत में इस गिरावट के बावजूद भी यह 1 लाख रुपये से ज्यादा में खरीदा जा रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत में भी 1200 रुपये से ज्यादा की कमी देखी जा रही है। आज देशभर के किन शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत में कितना बदलाव हुआ है? यहां पढ़िए पूरी डिटेल।

विज्ञापन

आज देश में क्या है सोने की कीमत?

भारत में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,00,970 रुपये है। इसमें आज 1360 रुपये की गिरावट देखी जा रही है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 92,550 तक पहुंच गई है। 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1020 रुपये की गिरावट के साथ 75,730 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच दर्ज की गई है। सोने की इस कीमत में आज फिर से एक बार बदलाव देखा जाएगा।

विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई में क्या है आज भाव?

देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,01,120 रुपये है। इसमें 1360 रुपये कम हुए हैं। 22 कैरेट सोना गिरावट के साथ 92,700 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 75,850 रुपये तक पहुंच गई है।

विज्ञापन

मुंबई की बात करें, तो यहां पर 24 कैरेट सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। इसकी कीमत प्रति 10 ग्राम 1,00,970 रुपये है। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 92,550 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। 18 कैरेट गोल्ड 75,730 रुपये तक खरीदा जा सकता है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में गोल्ड की कीमत

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,01,120 रुपये तक पहुंच गई है। 18 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 75,850 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा 22 कैरेट सोने की कीमत 92,700 रुपये है। बिहार में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,01,020 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 92,600 में खरीद सकते हैं। 18 कैरेट सोना 75,770 रुपये में तक में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ