Gold Price 2026 Forecast: इस साल की शुरुआत में ही भारत के लोगों ने सोने की कीमतों को रिकॉर्ड ऊंचाई को छूते हुए देखा है. लेकिन अब ये अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले साल सोने के दाम साल 2026 में एक और नया रिकॉर्ड बना सकता है.
दरअसल, बैंक ऑफ अमेरिका ने दावा किया है कि साल 2026 में सोने की कीमतें 5000 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर पहुंच सकती हैं. यानी भारतीय मुद्रा में यह 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच सकती हैं.
PM Kisan 21st instalment: अब भी नहीं मिले किस्त के 2,000 रुपये? हो सकती है ये वजह
बैंक ऑफ इंडिया से पहले HSBC और ANZ जैसे संस्थानों ने भी सोने की कीमतों को लेकर यही फोरकास्ट किया है. दरअसल, HSBC, ANZ और बैंक ऑफ अमेरिका को उम्मीद है कि जियोपॉलिटिकल रिस्क, U.S. फेडरल रिजर्व की पॉलिसी और आर्थिक अनिश्चितता की वजह से सोने की कीमतें अगले साल भी बढ़ेंगी. एनालिस्ट का अनुमान है कि सेफ-हेवन और डाइवर्सिफिकेशन एसेट के तौर पर सोने की मांग बनी रहेगी.
Top 10 Richest: लैरी पेज बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पॉलिसी में अनिश्चितता और बढ़ते पब्लिक डेट लेवल की वजह से साल 2026 के पहले छह महीने में ही सोने के दाम में तेजी दिखने लगेगी.
गुड रिटर्न के अनुसार आज मंगलवार 25 नवंबर को 10 ग्राम 24 कैरट सोने का भाव 1.27 लाख रुपये है. अगले साल सोने की कीमत अगर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव को छूने वाली हैं तो ये बेहतर होगा कि आप सोने की खरीदारी अभी कर लें.
एक्सपर्ट की मानें तो चांदी के दाम में भी इजाफा देखने को मिलेगा. आने वाले समय में निवेशकों में चांदी को लेकर रुझान ज्यादा बढ़ेगा.
संबंधित खबरें
'दशकों के लिए निर्माण करते हैं हम', ईशा अंबानी ने बताया क्यों शुरू हुआ जियो
3 hrs agoआकाश और ईशा अंबानी ने खोले Jio की सफलता के राज, देश को अब IPO का इंतजार
3 hrs agoजिंदल स्टील ने जीता एक्सीलेंस इन पीपल के लिए वर्ल्डस्टील का स्टिली अवार्ड
8 hrs ago'AI-नेटिव टेक जायंट' बनने की राह पर रिलायंस Jio, 43% मार्केट शेयर पर राज
9 hrs agoJio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
10 hrs agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
11 hrs agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
11 hrs agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
12 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
12 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines