Gold Price Update : अगर आप सोना खरीदने या फिर सोने में निवेश का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। सर्राफा बाजार के जानकारों की माने तो दिवाली तक देश में सोने के भाव 64,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच सकते हैं। ऐसे में अगर आप सोने निवेश या फिर खरीददारी का प्लान कर रहे हैं तो जल्दी कर लें, वरना आपको नुकसान हो सकता है।
शुरू होने वाला है शादी और त्योहारों का सीजन
दरअसल देश में त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। दशहरा, दिवाली समेत बड़े त्योहार आने वाले हैं। खासकर अक्षय तृतिया के मौके पर और शादी-ब्याह के सीजन में देश में सोने और सोने के ज्वेलरी की ज्यादा खरीददारी होती है। आमतौर पर देखा गया है कि इस सीजन में देश में वैसे भी सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखी जाती है।
चुनाव पहले कमजोर होता है रुपया !
सर्राफा बाजार के जानकारों के मुताबिक देश में अगले साल आम चुनाव होने हैं। पिछले 20 साल का आंकड़े पर गौर करें तो चुनाव से चार-छह महीने पहले रुपये में गिरावट आती है और सोने-चांदी के दाम में तेजी। घरेलू मुद्रा में कमजोरी और शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच सोने को दाम में तेजी के लिए सकारात्मक माहौल बनता नजर आ रहा है।
अमेरिका पर ब्याज दर में कटौती का दवाब
इसके साथ ही सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि पिछले दिनों चीन ने ब्याज दरों में कटौती के बाद बाद अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व पर भी ब्याज दरों में कमी करने का दबाव है। आने वाले दिनों ऐसे में सोने बढ़ने की संभावना है। लिहाजा अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड के दाम बढ़ने के आसार है।
यह भी पढ़ें – SBI ने अपने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा, शुरू की ये खास सुविधा
इन 5 कारणों से बढ़ सकते हैं सोने के दाम
- अमेरिका समेत कई देशों में महंगाई लगतार बढ़े रहे हैं।
- यूरोप समेत अन्य बड़े देशों के अर्थव्यवस्थाओं में अनिश्चितता का माहौल है।
- मॉर्गन स्टैनली ने अमेरिका की रेटिंग पहले ही घटा दी है।
- जेपी मॉर्गन ने चीन की रेटिंग डाउन की है।
- इन सबके साथ ही देश में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है ऐसे में सोने की मांग बढ़ने से कीमत में तेजी आने की संभावना है।
यह भी पढ़ें – PPF Scheme : इस स्कीम में मिल रहा धांसू फायदा, मासिक 5000 रुपये के निवेश पर मिलेगा 41 लाख रुपये से ज्यादा
फिलहाल देश में 60,000 के करीब सोने का रेट
आपको बता दें कि देश में फिलहाल सोना 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब है। ऐसे में आने वाले समय में भाव में तेजी की आशंका है। एक अनुमान के मुताबिक दिवाली तक इसमें करीब 3,000 से 4,000 रुपये तक की तेजी देखी जा सकती है।
और पढ़िए – देश-दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
CBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
26 mins agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
16 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
16 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
17 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
18 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
18 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
21 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
21 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
23 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines