Gold Price Update : सर्राफा बाजार में नरमी, 58000 के नीचे पहुंचा सोना
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Update : इन दिनों पितृ पक्ष चल रहा है। मान्यता के मुताबिक पितृ पक्ष के दौरान दैनिक दिनचर्या के अलावे लोग किसी बड़ी चीज की खरीददारी नहीं करते हैं। इसका असर सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। पिछले कारोबारी हफ्ते में सोना लगातार लुढ़का है। वहीं पांच कारोबारी दिनों में से चार दिन चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के बाद एक बार फिर 24 कैरेट वाला सोना गिरकर 58000 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 72000 रुपये प्रति किलो के रेट के नीचे पहुंच गया।
इस तरह पिछले कारोबारी हफ्ते में सोना 1415 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 1572 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ती हुई। 14 अक्टूबर तक पितृ पक्ष है और 15 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इसके बाद दुर्गा पूजा, धनतेरस और दिवाली जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 14 अक्टूबर के आसपास या फिर उसके बाद सोने और चांदी की मांग में तेजी आएगी और इसके दाम भी बढ़ेंगे।
फिलहाल शनिवार और रविवार की सप्ताहिक और सोमवार को गांधी जयंती की छुट्टी के बाद मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी का नया रेट जारी होगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मंगलवार को भी बाजार में सोने-चांदी की चाल धीमी रह सकती है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.