हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Gold Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर, कीमतों में आई है कमी

Updated Gold & Silver Price: गोल्ड की कीमतों में भले ही पहले वाली तेजी देखने को न मिल रही हो, लेकिन इस साल भी इसके अच्छा रिटर्न देने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Gold

Gold Price Update: यदि आप सोना खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। गोल्ड की कीमतों में आज कुछ कमी आई है। बुधवार के शुरुआती कारोबार में मुंबई में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 81,220 रुपये हो गई है। कल के मुकाबले इसमें 10 रुपये की कमी है। इसी तरह चांदी में भी आज नरमी दिखाई दे रही है। यह प्रति किलो 96,400 रुपये भाव पर मिल रही है।

कहां, कितने हैं दाम?

देश के अलग-अलग शहरों में सोने के भाव की बात करें, तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 81,370 रुपये चल रही है। लखनऊ में 81,370, बेंगलुरु में 81,220, चेन्नई में 81,220, कोलकाता में 81,220, हैदराबाद में 81,220, अहमदाबाद में 81,270 और पुणे में सोना 81,220 रुपये के भाव पर मिल रहा है।

यह भी पढ़ें – 90 घंटे काम पर अब आया Adar Poonawalla का बयान, कही ये बड़ी बात

अलग-अलग कीमत क्यों?

सोने की कीमतें हर शहर में अलग क्यों होती हैं, सभी शहरों में दाम एक जैसा क्यों नहीं होता है? दरअसल, सोने की कीमत कई बातों पर निर्भर करती है और इसमें टैक्स सबसे प्रमुख है। राज्य सरकारों की ओर से सोने पर स्थानीय टैक्स लगाया जाता है, जो हर राज्य और शहर में अलग होता है, जिससे इसकी कीमतों में अंतर आ जाता है।

कैसे प्रभावित होती हैं कीमतें?

देश में सोने की कीमतें केवल मांग और आपूर्ति से ही प्रभावित नहीं होतीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली गतिविधियों का भी इन पर असर पड़ता है। लंदन ओटीसी स्पॉट मार्केट और कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स मार्केट सहित प्रमुख वैश्विक बाजारों में होने वाली व्यापारिक गतिविधियों से भी सोने की कीमतें काफी हद तक प्रभावित होती हैं।

यह भी पढ़ें – अपने पहले ट्रेड से Gautam Adani ने कमाया था कितना कमीशन? खुद किया खुलासा

कौन तय करता है कीमत?

दुनियाभर में लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (LBMA) द्वारा Gold की कीमत तय की जाती है। वो US डॉलर में सोने की कीमत प्रकाशित करता है, जो बैंकरों और बुलियन व्यापारियों के लिए वैश्विक बेंचमार्क के रूप में कार्य करती है। वहीं, अपने देश में, इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आयात शुल्क और अन्य टैक्स को जोड़कर यह निर्धारित करता है कि रिटेल विक्रेताओं को सोना किस दर पर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें – देश की पहली ‘करोड़पति सिंगर’, जिनके पास थी प्राइवेट ट्रेन, नाम जानते हैं?

कैसा रहेगा 2025?

बीते कुछ दिनों से सोने की कीमतों में वैसी उछाल दिखाई नहीं दे रही है, जैसी कुछ समय पहले देखने को मिली थी। दरअसल, 2024 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई ऐसी घटनाएं हुईं, जिनकी वजह से सोने की डिमांड बढ़ गई और उससे कीमतें भी। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि 2025 में भी सोना अच्छा रिटर्न देने वाला निवेश साबित होगा। इसकी कीमतों में तेजी आएगी। ऐसे में हर गिरावट खरीदारों के लिए एक मौका है।

यह भी पढ़ें – China के खिलाफ सख्त नहीं रहेंगे Donald Trump, वजह हैं Elon Musk, समझिए पूरा गणित

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें