Gold Price in India: सोने की कीमतों में पिछले कुछ वक्त से लगातार उछाल जारी है। MCX पर गोल्ड का प्राइस 70 हजार टच करने वाला है। हालांकि इस तेजी का बुलियन मार्केट पर क्या और कितना असर पड़ रहा है, बाजार में इतनी तेजी क्या लंबे समय के लिए सही है? और अभी गोल्ड का प्राइस कितना चढ़ सकता है? इस पर एक्सपर्ट्स ने अपनी राय दी है। जिसमें सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी तेजी के बाद भी कहा जा रहा है कि भारत में गोल्ड अभी भी डिस्काउंट पर मिल रहा है।
तेजी से गिरी गोल्ड की डिमांड
दरअसल इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के प्रेसिडेंट पृथ्वीराज कोठारी ने मीडिया के साथ खास बातचीत के दौरान बताया कि गोल्ड के प्राइस में आई अचानक तेजी ने इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है जो इसके लिए अच्छा नहीं है। भारत की ज्वेलर इंडस्ट्री 8 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की है। हालांकि गोल्ड के प्राइस में इतनी तेजी के चलते इसकी मांग भी तेजी से गिरी है।
ये भी पढ़ें : पेट्रोल डीजल की नई कीमतें जारी, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट
3 हजार रुपये तक सस्ता मिल रहा है गोल्ड
प्राइस में उछाल आने पर लोग पुराने गहने बेच रहे हैं। पिछले महीने यानी मार्च में तो गोल्ड की डिमांड तेजी से गिरी है। हालांकि अगर इंटरनेशनल मार्केट से इसकी तुलना करें तो भारत में सोने के भाव अभी भी कम हैं। पिछले कुछ दिनों में तो गोल्ड कई बार ऑल टाइम हाई लगा चूका है लेकिन देश में अभी भी गोल्ड 37 से 40 डॉलर यानी करीब 3 हजार रुपये तक सस्ता मिल रहा है। जिससे इसमें अभी और तेजी आने की संभावना है।
इस वजह से बढ़ रही हैं कीमतें
सोने के भाव में तेजी का कारण दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों द्वारा गोल्ड की तेजी से खरीद को बताया जा रहा है। कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि 2024 में पूरी दुनिया में मंदी आने की आशंका है। इसके अलावा क्रिप्टो में तेजी का असर भी गोल्ड पर देखने को मिल रहा है। हालांकि गोल्ड की तुलना में सिल्वर में उतना उछाल नहीं आया है जितना 10 से 15 दिनों में सोने के भाव बढ़े हैं।
कितना महंगा होगा सोना?
गोल्ड के लगातार बढ़ते प्राइस पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगले कुछ दिनों में गोल्ड के प्राइस और बढ़ेंगे। साल के आखिरी तक सोने का भाव 72 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
7 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
8 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
9 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
11 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
12 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
14 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
15 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
15 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines