Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल डीजल की नई कीमतें जारी, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 3 April 2024: रोजाना सुबह 6 बजे ईंधन के रेट में संशोधन होता है जिसके बाद पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की जाती हैं। आज यानी 3 अप्रैल, बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत क्या है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें…

Petrol Diesel Price Today 1 June 2024

पेट्रोल और डीजल की कीमत

Petrol Diesel Price Today 3 April 2024: पेट्रोल और डीजल की देशभर में आज यानी 3 अप्रैल को नई कीमतें जारी हो गई हैं। राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन राज्य स्तर की बात करें तो आज देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है। जबकि कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। वहीं कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। ईंधन भरवाने से पहले आइए जानें आज के पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट क्या हैं।

विज्ञापन

महानगरों में पेट्रोल-डीजल का प्राइस  

दिल्ली में आज पेट्रोल का प्राइस 94.72 रुपये प्रति लीटर है, वहीं डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर तो, वहीं कोलकाता में 103.94 रुपये और चेन्नई में 100.75 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। जबकि मुंबई में डीजल की कीमत 92.15 रुपये प्रति लीटर तो वहीं कोलकाता में 90.76 रुपये और चेन्नई में 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

विज्ञापन

कहां-कहां बदले पेट्रोल-डीजल के भाव?  

वहीं राज्य स्तर पर देखें तो बिहार में आज पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है। यहां पेट्रोल के दाम 5 पैसे कम होकर 107.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 5 पैसे कम होकर 93.84 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। इसके अलावा यूपी में भी पेट्रोल 18 पैसे सस्ता हुआ है जिसके बाद यहां पेट्रोल का भाव 94.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल 20 पैसे सस्ता होने के बाद 87.59 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

इसके अलावा आज पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है। जबकि जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, तेलंगाना और उत्तराखंड में आज पेट्रोल-डीजल का प्राइस बढ़ा है।

विज्ञापन
  • शहर – पेट्रोल – डीजल
  • नोएडा – 94.66 रुपये – 87.76 रुपये
  • गुरूग्राम – 94.98 रूपये – 87.85 रूपये
  • लखनऊ – 94.79 रुपये – 87.92 रुपये
  • चंडीगढ़ – 94.24 रुपये – 82.40 रुपये
  • जयपुर – 104.88 रुपये – 90.36 रुपये
  • पटना – 105.53 रुपये – 92.37 रुपये
  • हैदराबाद – 107.41 रुपये – 95.65 रुपये
  • बेंगलुरु – 99.84 रुपये – 85.92 रुपये

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ