[Live] Gold Price Crash Alert! सोने की कीमतों में भारी गिरावट, जानें कीमतों में तेजी है या और गिर गए भाव?

Gold Silver Rate Live: भारत में सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को म‍िला है। जानें 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के ताजा भाव क्‍या हैं। क्या आज कीमतों में सुधार होगा? पढ़ें

gold silver live.jpg (3)

सोने चांदी का भाव

विज्ञापन

Gold Silver Price Today Live Update: भारतीय सर्राफा बाजार में हलचल तेज है। कल यानी शुक्रवार (15 मई) को सोने और चांदी की कीमतों में आई ‘शार्प करेक्शन’ के बाद आज शनिवार को बाजार की नजरें स्थिरता पर टिकी हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती महंगाई की चिंता और डॉलर की मजबूती के बीच सोने की कीमतों में साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, भारतीय रुपया भी अपने ऑल-टाइम लो (All-time Low) पर पहुंच गया है, जिसका सीधा असर घरेलू कीमतों पर पड़ रहा है।

आज क्या हैं सोने के दाम?

कल की भारी गिरावट के बाद 24 कैरेट सोने की कीमतें ₹1.58 लाख प्रति 10 ग्राम के नीचे फिसल गई हैं:

विज्ञापन

24 कैरेट गोल्ड: ₹1,57,910 प्रति 10 ग्राम (₹15,791 प्रति ग्राम)
22 कैरेट गोल्ड: ₹1,44,750 प्रति 10 ग्राम (₹14,475 प्रति ग्राम)
18 कैरेट गोल्ड: ₹1,18,430 प्रति 10 ग्राम (₹11,843 प्रति ग्राम)

चांदी की चमक भी पड़ी फीकी
चांदी, जो इस हफ्ते 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार निकल गई थी, शुक्रवार को उसमें बड़ी गिरावट देखी गई। फिलहाल चांदी 290,000 रुपये प्रति किलोग्राम (₹290 प्रति ग्राम) पर कारोबार कर रही है।

विज्ञापन

कीमतें गिरने की 3 बड़ी वजहें
कच्चे तेल और डॉलर में मजबूती: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सोने पर दबाव बढ़ा है।
अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: अमेरिका में 10 साल की ट्रेजरी यील्ड बढ़ने से निवेशकों का रुझान सोने जैसे नॉन-यील्डिंग एसेट्स से कम हुआ है।
चीन-अमेरिका वार्ता: बीजिंग में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात पर निवेशकों की नजर है, जिससे बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है।

विज्ञापन

आज का आउटलुक: क्या फिर बढ़ेंगे दाम?
विशेषज्ञों का मानना है कि शनिवार और रविवार को बाजार ‘रेंज-बाउंड’ (एक सीमित दायरे में) रह सकता है। हफ्ते भर की भारी उठापटक के बाद वीकेंड पर कीमतों में थोड़ी स्थिरता आने की उम्मीद है। हालांकि, रुपये की कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय संकेतों को देखते हुए खरीदारी से पहले थोड़ा इंतजार करना समझदारी हो सकती है।

विज्ञापन
This is for empty state

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ