Gold Silver Rate: र‍िकॉर्ड पे रिकॉर्ड तोड़ रहा सोने का भाव, चांदी ने भी मचाया हाहाकार, चेक करें आज का रेट

Gold Silver Rate at Record High : ऐसा लग रहा है क‍ि सोने और चांदी की कीमतों के पर लग गए हैं. प‍िछले कुछ द‍िनों से सोने और चांदी के भाव हर द‍िन नए र‍िकॉर्ड बना रहे हैं. चेक करें आज सोने और चांदी की कीमत कहां पहुंच गई है?

gold and silver rate

आज सोने की कीमतों ने एक बार फ‍िर नई ऊंचाई छू ली है.

विज्ञापन

Gold Silver Rate Today: ऐसा पहली हो रहा है जब खरमास में भी सोने और चांदी की कीमतें आसमान छूने को तैयार हैं और हर द‍िन नया र‍िकॉर्ड बना रही हैं. दरअसल, खरमास में मांगल‍िक कार्य नहीं होते हैं, इसल‍िए शादी ब्‍याह नहीं होते. फ‍िर भी सोने और चांदी की कीमत ताबड़तोड़ बढ़ रही है. MCX पर फरवरी कॉन्‍ट्रैक्‍ट वाला सोना दोपहर 2:23 बजे तक 360 रुपये बढ़कर 138,245 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के नए र‍िकॉर्ड पर पहुंच गया है. वहीं मार्च कॉन्‍ट्रैक्‍ट वाली चांदी, 1.30% यानी 2845 रुपये बढ़कर 222,498 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम के स्‍तर पर पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें : H-1B वीजा में अब इन्हें दी जाएगी प्राथमिकता; जानें नए न‍ियम

विज्ञापन

क्‍यों बढ़ रहे सोने चांदी के भाव?

सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे फेड फैक्टर को एक प्रमुख कारण माना जा रहा है. लेक‍िन इसके अलावा, डॉलर की कमजोरी और अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव भी सोने की कीमतों में मौजूदा तेजी की वजह बन रहे हैं.

बाजार 2026 में दो रेट कट की उम्मीद कर रहे हैं क्योंकि महंगाई कम हो रही है और रोजगार की स्थिति नरम हो रही है. इस बीच, अमेरिका के तेल टैंकरों को ब्लॉक करने के बाद अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव बढ़ गया है. इस तनाव ने सेफ-हेवन डिमांड को बढ़ाया है.

विज्ञापन

दूसरी ओर डॉलर इंडेक्स 0.20% गिर गया है, जो लगभग तीन महीने के निचले स्तर पर है. इससे विदेशी करेंसी में सोना थोड़ा सस्ता हो गया. इसकी वजह से न‍िवेशक जमकर खरीदारी कर रहे हैं.

आपको बता दें क‍ि घरेलू स्पॉट सोने की कीमतें लगभग 80% बढ़ गई हैं. जबकि स्पॉट चांदी की कीमतें 145% बढ़ गई हैं. ग्लोबल ट्रेंड भी कुछ ऐसा ही देखा जा रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में, इस साल अब तक सोना 72% बढ़ा है, जबकि चांदी में 149% की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ