Gold Loan पर क्या है RBI का नया नियम, 10 ग्राम सोने पर कितना मिलेगा लोन? जानिए

Gold Loan: अगर आप गोल्ड लोन लेने का सोच रहे हैं तो आइए भारतीय रिजर्व बैंक के गोल्ड लोन के नए नियम के बारे में जानते हैं। साथ ही ये भी जानते हैं कि 10 ग्राम सोने पर कितने रुपये तक का लोन मिल सकता है?

Gold Loan New Rules in India | Gold Loan | RBI | Loan | Advantages of Gold Loan | Disadvantages of Gold Loan | What is Gold Loan

गोल्ड लोन (Photo Credit- News24)

Gold Loan New Rules in India: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से गोल्ड लोन क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव लाने के लिए नियम में बदलाव किया गया है जिससे ऋणदाताओं के लिए अपने बिजनेस मॉडल को बढ़ाना आसान हो सकेगा। S&P Global Ratings की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऋणदाताओं को सोना-समर्थित उपभोग लोन के लिए कम अवधि के ऋण देने की ज्यादा आजादी होगी। इससे छोटे उधारकर्ता सोने को गिरवी रखकर अधिक मूल्य प्राप्त कर सकेंगे। आइए गोल्ड लोन को लेकर आरबीआई के नए नियम क्या हैं? ये जानने के साथ ही जानते हैं कि 10 ग्राम सोने पर कितना गोल्ड लोन मिल सकता है?

विज्ञापन

Gold Loan पर क्या है RBI का नया नियम?

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स की मानें तो 2.5 से 5 लाख रुपये तक का लोन लेने वालों को सोने के रेट का अधिकतम 80 प्रतिशत ही लोन दिया जा सकेगा। 5 लाख रुपये से अधिक लोन के लिए सोने की कीमत का अधिकतम 75 प्रतिशत कर दिया गया है। इन नियमों को 1 अप्रैल 2026 तक कंपनियों द्वारा लागू किया जाएगा।

विज्ञापन

10 ग्राम सोने पर कितना मिल सकता है Gold Loan?

10 ग्राम सोना गिरवी रखकर लोन लेना चाहते हैं तो सबसे पहले शुद्धता की जांच की जाती है। आमतौर पर 22 कैरेट सोने के आभूषण होते हैं और उनको प्राथमिकता दी जाती है। लोन अप्लाई के दिन प्रति ग्राम सोने की मार्केट कीमत भी लोन रकम को प्रभावित करती है। ऋणदाताओं द्वारा बाजार मूल्य का 1% प्रदान किया जाता है, जिसे ऋण-से-मूल्य (LTV) कहा जाता है।

उदाहरण के लिए 22 कैरेट सोने के 1 ग्राम का बाजार मूल्य 9000 रुपये है तो 10 ग्राम की सोने की कीमत 90000 रुपये होगी।ऐसे में 75% के LTV के साथ संभावित रूप से 10 ग्राम सोने पर 80,000 तक का लोन ले सकते हैं।

विज्ञापन

बैंक या NBFC, कहां से लें गोल्ड लोन?

अपनी सहूलियत के हिसाब से बैंक या नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां (NBFC) से लोन ले सकते हैं। दोनों अलग-अलग ब्याज दर के साथ लोन प्रदान करते हैं। NBFC की ओर से अधिक ब्याज के साथ गोल्ड लोन दिया जाता है। जबकि, बैंक कम ब्याज पर गोल्ड लोन देता है। हालांकि, NBFC द्वारा गोल्ड लोन को जल्दी अप्रूव कर लिया जाता है, लेकिन बैंक इस प्रक्रिया में ज्यादा समय लग सकता है।

विज्ञापन

क्या गोल्ड लोन लेना सही?

अचानक आर्थिक जरूरत पड़ने पर कौन सा लोन ज्यादा बेहतर रहेगा? इस सवाल का जवाब आप भी अगर जानना चाहते हैं तो बता दें कि गोल्ड लोन लेना ही एक अच्छा ऑप्शन है। प्रॉपर्टी लोन, पर्सनल लोन, कॉर्पोरेट लोन आदि की तुलना में गोल्ड लोन सस्ता पड़ सकता है। हालांकि, ब्याज किस पर ज्यादा लिया जा रहा है ये देखते हुए तय करेंगे तो लोन लेना आपके लिए सिरदर्दी नहीं बन सकेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ