Gold Investment Tips: पुराने जमाने से बड़े-बुजुर्गों द्वारा हमें पैसों की बचत करने की सलाह दी जाती है। पहले के समय में लोग मिट्टी की गुल्लक या किसी अन्य जगहों पर अपने पैसों को छुपाकर रखा करते थे, जिससे जरूरत होने पर उन पैसों का इस्तेमाल किया जा सके। हालांकि, समय के साथ कई बदलाव हुए और लोगों ने अपने पैसों को बैंकों में सेव करना शुरू कर दिया। जबकि, कुछ लोग प्रॉपर्टी या किसी अन्य तरह की योजनाओं में भी निवेश करना पसंद करने लगे।
भले ही बदलते समय के साथ बाजार में भी बदलाव हुए और लोगों के पास निवेश करने के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म और साधन उपलब्ध हो गए, लेकिन सोने की खरीदारी पर कभी रोक नहीं लगी। आए दिन सोने के दामों में बढ़ोतरी हो रही है और इसकी कीमत आसमान छू रही हैं। ऐसे में सवाल ये हैं कि साल 2024 में सोने की खरीदारी करना सही रहेगा या नहीं? आइए जानते हैं कि क्या साल 2024 में गोल्ड ज्वेलरी खरीदना सही रहेगा?
साल 2024 में क्या सोना खरीदना सही?
सोने से बने आभूषण (Gold Jewelry) को खरीदना क्या 2024 में भी एक फायदे का सौदा हो सकता है? अगर एक्सपर्ट्स से सवाल किया जाए तो उनका जवाब हां में होगा। पिछले आंकड़ों को देखा जाए तो सोने के आभूषण यानी गोल्ड ज्वेलरी के डिजाइन समय के साथ पुराने हो सकते हैं, लेकिन इसमें निवेश करने पर कभी नुकसान नहीं हो सकता है। समय के साथ सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है जो कि आपको निवेश की सोच से घाटा नहीं करा सकता है।
आप वीडियो के जरिए Gold Investment Tips के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=A6k5OF1mbaE
हमेशा से गोल्ड ज्वेलरी को माना गया पूंजी
चाहे शादी का बहाना हो या फिर त्योहार में कोई खरीदारी करनी हो, भारतीयों के बीच तो सोने की ज्वेलरी हमेशा से एक पूंजी मानी गई है। बुरे वक्त में सोने के आभूषण काम आ सकते हैं या पैसों का सही निवेश सोने की ज्वेलरी में करना ही बुजुर्गों की राय भी रही है। यहां तक कि आप गोल्ड को रखकर लोन की सुविधा या अन्य तरह के लाभ पा सकते हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि आप गोल्ड में इनवेस्ट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Invest करने से पहले 3 बातों का रखें ध्यान
ये भी पढ़ें- वाइट, येलो या रोज पिंक गोल्ड कौन सा सोना खरीदना बेस्ट?
संबंधित खबरें
21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
16 mins agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
1 hr agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
1 hr agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
3 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
3 hrs agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
4 hrs agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
5 hrs agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
5 hrs agoJio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
14 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines