Gold Price Update 11 August : सोना या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी और जरूरी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन भी सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई। यह लगातातर दूसरा दिन है जब सोना सस्ता हुआ है। इससे खरीददारों के चेहरे पर एकबार फिर रौकन लौट आई है। इसके बाद सोना गिरकर 59000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे आ गया है।
इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोना (Gold Price Update) सोना 228 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 58909 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि उससे पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना (Gold Price) 201 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से लुढ़कर 59137 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार को सोने के उलट चांदी की कीमत में मामूली तेजी दर्ज की गई। गुरुवार को चांदी 49 रुपये उछलकर 70176 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ही बंद हुई। इससे पहले बुधवार को चांदी 924 रुपये की गिरावट के साथ 70127 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
Gold Price Today
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इसके बाद गुरुवार को 24 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर 58909 रुपये, 23 कैरेट 58676 रुपये, 22 कैरेट वाला 53963 रुपये, 18 कैरेट वाला 44182 रुपये और 14 कैरेट वाला 34462 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था। आपको बता दें कि MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।
ऑलटाइम हाई से सोना 2700 रुपये तो चांदी 6200 रुपये से भी ज्यादा सस्ती
इसके बाद भी सोना अपने ऑलटाइम हाई से 2737 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि सोना ने 4 मई 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 6288 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अब तक का उच्चतम स्तर 76464 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
आप अगर सोना या फिर इसके ज्वेलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए भाव आपके मोबाइल पर आ जाएगा। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
2 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
14 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
18 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
18 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
19 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
22 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त