Gold-Silver Rate: र‍िकॉर्ड हाई से नीचे ग‍िरा चांदी का भाव, सोने के दाम में भी नरमी

Gold and silver rate today : सोमवार को ऑल टाइम हाई पर जाने के बाद चांदी के दाम में आज जोरदार ग‍िरावट देखने को म‍िली है. वहीं सोने के भाव भी आज धड़-धड़ाकर ग‍िरे हैं. आज चांदी और सोने की कीमत क‍ितनी है, यहां चेक करें.

gold (31)

सोने और चांदी के दाम में ग‍िरावट दर्ज की गई है.

विज्ञापन

Gold-Silver Rate: शाद‍ियों का सीजन जारी है और ऐसे में अगर आप गहनों की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो आज वो सही द‍िन हो सकती है. क्‍योंक‍ि आज चांदी और सोने के भाव में ग‍िरावट दर्ज की गई है. सोमवार को र‍िकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद चांदी की कीमत आज धड़ाम हो गई है. वहीं सोने के दाम में भी ग‍िरावट देखी गई है.

आज सोने का भाव

MCX पर कल 01 दिसंबर 2025 के मुकाबले, आज 24K सोने का रेट 31 रुपये प्रति ग्राम और 22K का रेट 633 रुपये प्रति ग्राम कम हुआ है. सोने की कीमतें पिछले साल से 100% ज्‍यादा रही हैं. सोना 21 अक्टूबर 2025 को 12884 रुपये पर अपने सबसे ऊंचे लेवल पर ट्रेंड कर रही थी. साल की शुरुआत से सोना 100% बढ़ा है.

Advertisment

आपको बेहतर अंदाजा देने के लिए, 24K सोने का रेट प्रति 8 ग्राम 101056 रुपये है और 10 ग्राम का 126320 रुपये है. इसी तरह, 22K सोने का रेट प्रति 8 ग्राम 96240 रुपये है और 10 ग्राम का 120300 रुपये है.

चांदी में आई ग‍िरावट
MCX पर फ्यूचर ट्रेड‍िंग में 5 फरवरी की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 4500 रुपये ग‍िरकर 173700 रुपये के स्‍तर पर आ गई है. चांदी सोमवार को 1,82,998 रुपये किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद 1,82,030 रुपये पर बंद हुई थी. आज यह 180701 रुपये पर खुली और 173700 रुपये के स्‍तर पर बंद हुई है.

आज के कारोबार में चांदी 180701 रुपये तक हाई और 177750 रुपये तक लो गई.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ