Gold Sales: करवा चौथ पर सर्राफा कारोबारियों की लगी लॉटरी, एक ही दिन में बेच डाले 3,000 करोड़ के सोने 

Gold Price Today

दिल्ली: करवा चौथ के मौके पर भारतीय सर्राफा बाजार गुलजार रहा। करवा चौथ के दिन गुरुवार को सर्राफा बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। एक आंकड़े के मुताबिक करवा चौथ के दिन देशभर में 3 हजार करोड़ रुपये के करीब सोने और सोने के गहने की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल 2021 में करवा चौथ के मौके पर यह कारोबार 2,200 करोड़ रुपये का रहा था।

अगर पिछले साल के मुकाबले इस साल के रेट की बात करें, तो इस बार सोना महंगा हुआ है। पिछले करवा चौथ के मुकाबले इस साल सोने की कीमतें 3400 रुपये प्रति 10 ग्राम अधिक हैं। जबकि चांदी की कीमत में गिरावट आई है और ये 11,000 रुपये किलो सस्ती है।

गुरुवार को सोना (Gold Price) 114 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50869 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि चांदी (Silver Price) 18 रुपये सस्ता होकर 57086 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।

इस तरह गुरुवार को सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5331 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 228946 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता थी। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) और ऑल इंडिया ज्वैलर्स व गोल्डस्मिथ फेडरेशन (AIJGF) ने एक साझा बयान जारी कर कहा कि ज्वैलरी व्यापारियों ने करवा चौथ के पर शानदार कारोबार किया। साथ ही उन्होंने कहा कि अगले महीने से शादियों का सीजन शुरू होने वाला है ऐसे में लोगों ने अभी से ही गहने की अपनी बुकिंग शुरू कर दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ