Go Digit IPO Listing : विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की हिस्सेदारी वाली कंपनी Go Digit का IPO गुरुवार को शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया। इसकी लिस्टिंग वैसी नहीं रही, जैसी निवेशक उम्मीद लगा रहे थे। वहीं दूसरी ओर इस लिस्टिंग के साथ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की संपत्ति में काफी इजाफा हो गया। दरअसल, इस कंपनी में इन दोनों की बड़ी हिस्सेदारी है।
करीब 5 फीसदी पर हुआ प्रीमियम
Go Digit का IPO NSE पर 5.15 फीसदी पर और BSE पर यह 3.35 फीसदी के साथ लिस्ट हुआ। इसकी कीमत 272 रुपये थी। NSE पर 5.15 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ यह 286 रुपये पर लिस्ट हुआ। वहीं BSE पर यह 281.70 रुपये पर लिस्ट हुआ।
करीब 10 गुना हुआ था सब्सक्राइब
Go Digit कंपनी का IPO 15 से 17 मई के बीच खुला था। इसका प्राइज बैंड 258 रुपये से 272 रुपये था। इसकी खरीदारी 272 रुपये पर हुई थी। इसे खरीदने में निवेशकों ने काफी उत्साह दिखाया था। यह IPO 9.60 गुना सब्सक्राइब किया गया था। कंपनी ने 1125 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर और 5.48 करोड़ रुपये के OFS (Offer For Sale) जारी किए थे। OFS वे शेयर होते हैं जिन्हें कंपनी का कोई प्रमोटर बेचता है। ये प्रमोटर के हिस्से के शेयर होते हैं।
Go Digit IPO की शेयर मार्केट में ठंडी लिस्टिंग हुई।
विराट-अनुष्का को हुआ 7 करोड़ रुपये का फायदा
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने Go Digit में बड़ी रकम निवेश की है। इस कंपनी में विराट कोहली ने 2020 में 75 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से करीब 2 करोड़ रुपये के 2,66,667 शेयर खरीदे थे। वहीं अनुष्का ने भी 75 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 50 लाख रुपये के 66,667 शेयर खरीदे थे। इस तरह दोनों ने करीब 2.50 करोड़ रुपये के 3,33,334 शेयर खरीदे हैं यानी इन्होंने 2.50 करोड़ रुपये Go Digit में निवेश किए हैं। अब IPO खुलने के बाद विराट और अनुष्का की हिस्सेदारी करीब 9.53 करोड़ रुपये की हो गई। इस प्रकार इन दोनों को करीब 7 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हो गया। जैसे-जैसे शेयर की कीमत बढ़ेगी, इनका यह मुनाफा और बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें : Multibagger Penny Stock : 10 रुपये से कम कीमत के शेयर का छप्परफाड़ रिटर्न, एक महीने में दोगुनी कर दी रकम
Awfis Space Solutions में कर सकते हैं निवेश
अगर आप IPO में निवेश का मौका देख रहे हैं तो इस समय Awfis Space Solutions का IPO खुला हुआ है। यह कंपनी भारत में वर्कस्पेस सॉल्यूशन प्रोवाइड कराती है। इस कंपनी का IPO 22 मई को खुला था। पहले ही दिन इसे निवेशकों की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और यह 2.02 गुना सब्सक्राइब हो गया। कंपनी इस IPO के जरिए करीब 599 करोड़ रुपये जुटाएगी। इस रकम का इस्तेमाल नए सेंटर बढ़ाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरत पूरा करने में और जनरल कॉर्पोरेट से जुड़े काम में किया जाएगा। इस IPO को 27 मई तक बुक कराया जा सकता है। एक शेयर का प्राइज बैंड 364 रुपये से 383 रुपये के बीच है। एक लॉट में 39 शेयर है, जिनकी वैल्यू 14,937 रुपये है।
Disclaimer : शेयर मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए इसमें निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
8 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
8 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
10 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
11 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
12 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
13 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
14 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
16 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
16 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines