देश के करोड़ों कर्मचारियों के लिए जल्द ही एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आ सकती है. केंद्र सरकार EPFO के ढांचे को पूरी तरह बदलने की तैयारी में है और इसके लिए EPFO 3.0 नाम के प्लान पर काम चल रहा है. आपको मालूम होगा कि अब तक पेंशन का लाभ सिर्फ नौकरीपेशा लोगों तक ही सीमित है, लेकिन नई योजना शुरू होने के बाद EPFO का लाभ गिग वर्कर्स को भी मिलेगा. इसके साथ ही EPFO 3.0 का फायदा प्लेटफॉर्म वर्कर्स, फ्रीलांसर और असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोग भी इसके दायरे में आ सकते हैं. हालांकि सरकार की ओर से अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है और लागू होने की कोई तारीख भी तय नहीं की गई है.
EPFO खाता धारक को सरकार देगी दो ऑप्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, EPFO 3.0 योजना निर्धारित योगदान मॉडल पर आधारित होगी. आसान भाषा में कहें तो पीएफ का पैसा सरकारी खाते में निवेश किया जाएगा, जिसका कर्मचारी को हर साल इंट्रेस्ट भी मिलेगा. काम छोड़ने या रिटायरमेंट के समय ईपीएफओ खाता धारक को जमा राशि से एन्युइटी प्लान खरीदने का विकल्प दिया जाएगा जिससे वो हर महीने तय पेंशन का लाभ ले सकेगा या फिर सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान चुनकर जरूरत के मुताबिक पैसा निकालने का विकल्प चुन सकता है.
यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक पर HC का बड़ा फैसला, मेदांता में शिफ्ट करने का आदेश, इलाज के लिए बनाई जाएगी डॉक्टरों की टीम
टारगेट रिटायरमेंट सम का भी फीचर
सरकार की इस योजना में एक और खास फीचर टारगेट रिटायरमेंट सम का है, जिसके तहत ईपीएफओ खाता धारक पहले से यह तय कर सकेंगे कि उन्हें रिटायरमेंट पर कुल कितनी रकम चाहिए. इसी आधार पर सिस्टम हर महीने या साल की जरूरी बचत का अनुमान देगा. हर खाता धारक को एक डिजिटल डैशबोर्ड भी मिलने की बात कही जा रही है, जिस पर वह अपनी बचत, अनुमानित पेंशन और महंगाई के असर से जुड़ी जानकारी रियल टाइम में देख सकेगा.
2.5 करोड़ गिग वर्कर्स को किया जा सकता है शामिल
गौरतलब है कि इस योजना में योगदान केवल कर्मचारी और नियोक्ता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सरकार, गिग प्लेटफॉर्म, सीएसआर फंड और अन्य संस्थाएं भी योगदान दे सकेंगी. यानी फूड डिलीवरी या कैब सेवा से जुड़े कामगारों के खाते में संबंधित कंपनियां भी रकम जमा कर सकेंगी. अनुमान है कि अगले पांच वर्षों में करीब 2.5 करोड़ गिग और मैन्युफैक्चरिंग कर्मचारियों को इस दायरे में लाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: ‘छात्रों से माफी नहीं मांगी सरकार ने…’, CJP के संसद मार्च और नीट पेपर लीक पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
'रिलायंस ने स्टेक होल्डर्स के लिए वेल्थ बनाया', Jio IPO पर बोले एक्सपर्ट
4 hrs agoकैंसर के इलाज के लिए LIC देगा लाखों का फंड, आगे की किस्तें भी होंगी माफ
7 hrs agoदिवाली से पहले आएगी पीएम किसान योजना 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
8 hrs agoमहानवमी पर धड़ाम हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को लगा तगड़ा झटका
8 hrs ago5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने के लिए भारत को करना होगा और इंतजार, जानें वजह
9 hrs agoट्रेन में रील चलाने और शोर मचाने पर भारी जुर्माना, जब्त हो सकता है टिकट
10 hrs agoत्योहारों के बाद महंगे होंगे रोजमर्रा के सामान, जानें क्या है वजह
11 hrs agoबीपी-शुगर के मरीजों को मिलेगा पूरा इंश्योरेंस क्लेम, कोर्ट का सख्त आदेश
12 hrs agoबैंक आज खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानें महा नवमी और दशहरा पर कब रहेगी छुट्टी
12 hrs agoसिर्फ टेलीकॉम नहीं, ग्लोबल टेक कंपनी बनने की राह पर जियो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines