दिवाली बाद कैसा रहेगा सोने का हाल, कीमतों में तेजी के हैं आसार?

आने वाले समय में गोल्ड के अंदर जबरदस्त तेजी देखी जा सकती है। निवेशकों के पास शानदार मौका है पैसा बनाने का।

Gold, Gold Silver Price, Gold down, Gold price today, Silver price today,

Photo Credit: Google

विज्ञापन

Diwali Gold Price: भारत में इस समय फेस्टिव सीजन चल रहा है। बाजारों में जमकर सोने की खरीदारी की जा रही है। धनतेरस पर पूरे देश में लगभग 27,000 हजार करोड़ का सोना खरीदा गया। साथ ही एक रिपोर्ट ये भी बता रही है कि अगले साल तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 63,000 रुपए को भी पार कर सकते हैं। इसलिए हम आपको बताते हैं कि दिवाली के बाद सोने का स्थिति क्या रह सकती है, जिसके बाद से आप इसको खरीदने का प्लान बना सकते हैं।

अभी की कीमतें है 60 से नीचे

अभी कीमतों की बात करें तो MCX पर सोना 59,699 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। पिछले 2 दिन ये कीमतें 60 से 62,000 तक पहुंच गईं थीं। ये सब धनतेरस से दिवाली के दिन तक हुआ है। इन दिनों 42 टन सोना देश के अंदर खरीदा गया था। साथ में हमास और इजराइल के बीच चल रही जंग से भी सोने की कीमतों पर असर पड़ा है। लग रहा है कि ये असर लंबे समय के लिए रह सकता है।

Advertisment

आने वाले समय में सोने की कीमतों में होगा बड़ा बदलाव

यह भी पढ़ें- पटाखे से हुआ गाड़ी को नुकसान, अब क्या बीमा कंपनी देंगी क्लेम?

अब आते हैं अपने सवाल पर, आने वाले दिनों में किस तरह से सोने की कीमतें रह सकती हैं। दरअसल इस समय दुनिया के लगभग सभी देश अपने यहां सोने का रिजर्व बढ़ा रहे हैं। साथ में भारत के अंदर शादी के मौसम का आगाज होने जा रहा है। इसलिए एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतें रॉकेट के जैसे उडान भर सकती हैं। इसलिए अगर आप खरीदने का प्लान बना रहें तो बिना किसी देरी के ले लीजिए। निवेश के लिए इससे अच्छा कोई विकल्प मार्केट में फिलहाल तो नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ