---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Hurun Rich List: देश में बढ़ रही अरबपतियों की संख्या; नंबर 1 का ताज किसके सिर?

Indian Billionaires Numbers Increasing: देश में सबसे अमीर शख्सियतों का नाम लिया जाए तो आपके दिमाग में सबसे पहले किसका नाम आता है? इस रिपोर्ट में जानिए इस समय यह ताज किसके सिर पर है। साथ ही आपको बता दें कि हमारे देश में अरबपतियों की संख्या भी बढ़ी है।

---विज्ञापन---

Hurun Rich List Top 10 Names: भारत लगातार तरक्‍की कर रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है क‍ि देश में अरबपत‍ियों की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में एक र‍िपोर्ट जारी हुई है, ज‍िसमें गौतम अडानी को देश का सबसे अमीर शख्‍स बताया गया है। इस ल‍िस्‍ट में दूसरा नाम मुकेश अंबानी का है। हुरुन रिच लिस्ट में गौतम अडानी का नाम टॉप पर है। 11.6 लाख करोड़ की नेट वर्थ के साथ गौतम अडानी देश के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। वहीं मुकेश अंबानी 10.1 लाख करोड़ की नेट वर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

हुरुन रिच लिस्ट 2024 के आंकड़े बताते हैं क‍ि देश में ब‍िजनेस का माहौल सही गत‍ि से आगे बढ़ रहा है। इस सूची के अनुसार देश के अरबपतियों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। 1,500 से ज्यादा लोगों की कुल संपत्ति 1,000 करोड़ से ज्यादा है। तो वहीं 334 लोग अरबपतियों की ल‍िस्‍ट में शामिल हैं। हुरुन इंडिया के अनुसार देश में 1,539 लोगों की संपत्ति एक हजार करोड़ से ज्यादा है। पिछले साल की तुलना में 220 लोगों का नाम इस लिस्ट में जुड़ा है। वहीं सात साल के अंदर देश के अमीरों में 150 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

---विज्ञापन---

अब कितनी है गौतम अडानी की नेटवर्थ

हुरुन रिच लिस्ट में सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी की बात करें तो उनकी नेट वर्थ 11.6 लाख करोड़ आंकी गई है। उनकी संपत्ति में 95 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। वहीं मुकेश अंबानी की संपत्ति 25 प्रतिशत की ग्रोथ रेट के साथ 10,14,700 लाख करोड़ है। हुरुन रिच लिस्ट 2024 में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान का नाम भी शामिल है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: मुकेश अंबानी ने की कई बड़ी घोषणाएं, AI के साथ खोला ऑफर्स का पिटारा

पहली बार शाहरुख का नाम भी लिस्ट में

किंग खान की कुल संपत्ति 7,300 करोड़ रुपये है। वहीं उनकी इनकम का सबसे बड़ा सोर्स IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और उनका प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट है। शाहरुख का नाम पहली बार इस लिस्ट में आया है। उनके अलावा जूही चावला, ऋतिक रोशन, करण जौहर और अमिताभ बच्चन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

---विज्ञापन---

किस शहर में रहते हैं सबसे ज्यादा अमीर?

हुरुन रिच लिस्ट 2024 की रिपोर्ट के अनुसार देश के सबसे ज्यादा अमीर लोग मुंबई में रहते हैं। जी हां, देश की वित्तीय राजधानी कही जाने वाली मुंबई अरबपतियों का पसंदीदा आशियाना है। लिस्ट में मौजूद 25 प्रतिशत अमीर लोगों का घर मुंबई में है। वहीं, देश के टॉप 10 अरबपतियों में से 5 अरबपति मुंबई में रहते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: हमारा बिजनेस प्रॉफिट कमाने का नहीं, देश को समृद्ध बनाने का: मुकेश अंबानी

ये भी पढ़ें: 31 अगस्त से लाखों लोगों को होगी दिक्कत! न मिलेगा OTP, न ही आएगा SMS

First published on: Aug 29, 2024 04:26 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola