Gautam Adani In Jai Hind College: भारतीय बिजनेसमैन और अडानी ग्रुप के संस्थापक एवं चेयरमैन गौतम अडानी ने मुंबई के जय हिंद कॉलेज में स्टूडेंट्स को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते कुछ सालों में मैंने अपने अनुभव से ये सीखा है कि जितनी बड़ी बाउंड्री को हम ब्रेक करेंगे उतना कम कम्पटीशन होगा। उन्होंने अपने वक्तव्य में आगे गुजरात के खावड़ा गांव में बनाए गए दुनिया के सबसे बड़े हाइब्रिड रिन्युएबल एनर्जी पार्क के बारे में बताया।
30 हजार मेगावॉट बिजली उत्पादन का लक्ष्य
उनका कहना था कि ये केवल रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट नहीं ये एक विजन है। उनका कहना था कि भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे खावड़ा गांव के इस रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट में अगले पांच साल में 30 हजार मेगावॉट बिजली उत्पादन का लक्ष्य है। फिलहाल ये 3 हजार मेगावॉट बिजली उत्पादन करता है।
ये भी पढ़ें: ‘भविष्य उसका जो वर्तमान से आगे देख सके’, धारावी प्रोजेक्ट से लेकर मुंद्रा पोर्ट तक, क्या बोले गौतम अडानी
72600 हेक्टेयर एरिया में फैला है ये प्लांट
जानकारी के अनुसार रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट 5.8 करोड़ टन कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद करेगा। इस प्लांट में करीब 8000 कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी ने दावा किया है कि यह प्लांट लगभग 15200 नौकरियां पैदा करेगा। बता दें ये दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी ईकोसिस्टम है, ये करीब 72600 हेक्टेयर एरिया में फैला है।
जो लोग मुश्किलों से नहीं डरते उन्हें ही सफलता मिलती है
गौतम अडानी ने आगे कहा कि उन्होंने 16 साल की उम्र में हिम्मत दिखाई और वे अपनी सीमाएं तोड़कर बिजनेस करने लगे थे। उन्होंने कहा कि लोग जो सोचते हैं और सपना देखते हैं वे वैसा बन जाते हैं। उनका कहना था कि शख्स अपने जीवन में जितनी बड़ी बाउंड्री को तोड़ेगा, उतनी ही कम्पटीशन कम होगा। उन्होंने कहा कि जो लोग परेशानी और मुश्किलों से नहीं डरते हैं, उन्हें ही जीवन में सफलता मिलती है।
ये भी पढ़ें: ‘सक्सेस के लिए सीमा तोड़ना जरूरी’, गौतम अडानी ने युवाओं को क्या दिया संदेश?
ये भी पढ़ें: Gautam Adani On Role Model: जिंदगी में रोल मॉडल का होना कितना जरूरी? जानें गौतम अडानी से
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
5 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
7 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
7 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
10 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
11 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
13 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
14 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
14 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines