Adani Group: भारत के दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन गौतम अडानी एक बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। द इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार आने वाले एक महीने के अंदर अडानी अपनी कंपनी, अडानी विल्मर को बेचने जा रहे हैं। कंपनी के अंदर अपना 43.9 हिस्सेदारी के 1 महीने में निकाल सकते हैं। ये कदम बहुत बड़ा माना जा रहा है, वो इसलिए क्योंकि पिछले कुछ समय से खबरें चल रहीं थीं कि अडानी ग्रुप आने वाले समय में FMCG मार्केट में नए प्लान के साथ आ रही थी। लेकिन आज खबर के आते ही अडानी विल्मर का शेयर एकदम से धड़ाम हो गया। 1.70 फीसदी की गिरावट देखी गई। हालांकि इस गिरावट में कुछ नया नहीं है, ऐसी खबर आने के बाद ये होना ही था। पर अब सवाल आता है कि आखिर क्यों ऐसा अडानी ग्रुप को करना पड़ा?
क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?
अभी फिलहाल कंपनी की तरफ से इसके बारे में कुछ नहीं बताया है, पर एक्सपर्ट का मानना है कि अडानी ग्रुप आने वाले समय में कई कंपनियों कि हिस्सेदारी को निकाल सकता है। कंपनी कुछ चुनिंदा सेक्टर में आगे जाने का प्लान कर रही है। इसके साथ ही FMCG के लिए नए प्लान को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। खबरें तो ये भी हैं कि विल्मर में हिस्सेदारी बेचने से जो पैसा आएगा, उसे हाइड्रोजन ग्रीन एनर्जी में लगाया जा सकता है।
कितने रुपए की है ये डील?
इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ये डील 2.5 से 3 बिलियन डॉलर में पूरी हो सकती है। साथ में अडानी ग्रुप ने इसके लिए 1 महीने का समय तय किया है। अडानी ग्रुप इसके लिए कई ग्रुप से बात कर रहा है। उम्मीद है कि जैसे ही बात फाइनल होगी तो कंपनी की तरफ से इसके बारे में औपचारिक ऐलान कर देगी।
यह भी पढ़ें- बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहकों के लिए आ गई खुशखबरी, लौटेंगे अच्छे दिन!
FMCG मार्केट पर क्या पड़ेगा असर?
विल्मर अडानी ग्रुप से जाने पर इसका कुछ खास असर मार्केट पर नहीं दिखाई देगा। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के साथ डाबर अपना कंट्रोल बनाए हुए हैं। साथ में नेस्ले इंडिया और पतंजलि ज्यादा पीछे नहीं हैं। लेकिन एक बात तो साफ है कि शेयर मार्केट में निवेशकों को झटका लग रहा है। आने वाले 1 हफ्ते में कंपनी के शेयर 52 वीक के लो लेवल को टच कर सकता है।
संबंधित खबरें
एक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
33 mins agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
1 hr agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
2 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
3 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
5 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
6 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
7 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
19 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines