बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहकों के लिए आ गई खुशखबरी, लौटेंगे अच्छे दिन!

बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक इस खबर को ध्यान से पढ़ें। आने वाला कुछ समय बैंक के लिए मुश्किल रह सकता है। इसलिए भरोसा बनाएं रखें।

bank of baroda, bob q2 result, bank news in hindi, bob share price, bank of baroda share news,

Photo Credit: Google

BOB Q2 Results: बैंक ऑफ बड़ौदा ये वो बैंक है जो पिछले 1 महीने से सुर्खियों में बना हुआ है। जहां पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई ने इस बैंक के मोबाइल एप ‘वर्ल्ड बैंक’ पर रोक लगा दी थी, यानी नए कस्टमर इसके साथ नहीं जुड़ सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अब अपने क्वार्टर 2 के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। इन रिजल्ट से बड़ौदा बैंक का भविष्य तय होगा। इसलिए अगर आप इस बैंक के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके लिए जानना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

ऐसा रहा है रिजल्ट

दरअसल नेट प्रॉफिट में बैंक ऑफ बड़ौदा को 28 फीसदी का नेट प्रॉफिट में जंप हुआ है। ये हम ईयर टू ईयर आपको बता रहे हैं। इस शानदार उछाल के साथ बैंक का नेट प्रॉफिट 4,253 करोड़ रुपए रहा है। वहीं दूसरी सबसे बड़ी खबर ये है कि बैंक के एनपीए यानी नॉन परफॉर्मिंग असेट्स भी डाउन हुए हैं। 2 फीसदी की गिरावट उसमें देखी गई है। इसका साफ मतलब है कि जो लोन बैंक ऑफ बड़ौदा दे रहा है उसकी रिकवरी भी अच्छी खासी हो पा रही है। इस खबर के आने के बाद शेयर मार्केट में तो हल्ला मचेगा, ऐसा समझा जा रहा था, पर ऐसा कुछ हो नहीं पाया।

विज्ञापन

मार्केट में नहीं बना पाया भरोसा

आज बैंक ऑफ़ बड़ौदा का शेयर 1.68 फीसदी गिरावट के साथ खुला। यानी निवेशक अभी भी बिकावाली इस शेयर में कर रहे हैं। ऐसा ही चलता रहा तो एक महीने के लो प्राइस तक ये शेयर पहुंच सकता है। हालांकि फ्यूचर बैंक का शानदार रह सकता है। भविष्य की करें तो बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने जिस तरीके से नेट प्रॉफिट कमाया है, साथ में आरबीआई की कार्यवाही के बाद खुद एक्शन लिए हैं, बड़े-बड़े अधिकारियों की छुट्टी की है। लग रहा है कि बैंक पर एक बार फिर से भरोसा ईने वाले 2 क्वार्टर में बन सकता है।

विज्ञापन

क्या करें नए ग्राहक?

ऐसे में अगर आप फ्रेश एंट्री बैंक ऑफ़ बड़ौदा के शेयर में करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं। लेकिन हां, आपको एंट्री लॉन्ग टर्म के लिए करनी होगी। शॉर्ट टर्म में अभी हो सकता है कि शेयर ऊपर-नीचे आपको ट्रेड करता हुआ दिखाई दे। लेकिन पिछले 6 महीने में बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने निवेशकों को 7.05 फीसदी का रिटर्न दिया है। यानी सारी मुश्किलों के बाद भी शेयर अच्छा कमाल लॉन्ग टर्म में कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ