Gautam Adani becomes richest person in India and Asia: नए साल पर देश के बड़े कारोबारी गौतम अदाणी ने धमाकेदार वापसी की है। मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए वे भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में जबर्दस्त तेजी देखी गई। इस वजह से उनकी नेटवर्थ में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में अब वे12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके मुताबिक आज यानी शुक्रवार को 9 बजकर 30 मिनट तक उनकी नेटवर्थ 97.6 बिलियन डॉलर थी जबकि मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 97 बिलियन डॉलर थी।
इसके साथ ही आदाणी एशिया के सबसे अमीर शख्स भी बन गए हैं। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अंबानी अब 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। दिसंबर 2023 में अदाणी 15वें नंबर पर और अंबानी 14 वें नंबर पर थे। दोनों पिछले साल से एक पायदान उपर आ गए हैं। बीते दो दिनों में अदाणी की नेटवर्थ 7.67 बिलियन डॉलर बढ़ी है।
ये भी पढ़ें-Indian Railway: कोहरे की वजह से 22 से ज्यादा ट्रेनें चल रहीं लेट, घर से निकलने से पहले यहां करें चेक
दो और भारतीय टॉप 50 में
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अदाणी और मुकेश अंबानी के अलावा दो अन्य भारतीयों ने भी दुनिया के 50 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। ये शापूर मिस्त्री और आईटी सर्विस प्रोवाइडर एचसीएल टेक्नॉलोजीज के को-फाउंडर शिव नाडर हैं। मिस्त्री की कुल नेटवर्थ 34.6 बिलियन डॉलर है जबकि नाडर की कुल नेटवर्थ 33 बिलियन डॉलर है।
संपत्ति में हुई थी भारी गिरावट
गौरतलब है कि पिछले सा हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद अदाणी समूह को बड़ा नुकसान हुआ था और वे टॉप अमीरों की लिस्ट से बाहर हो गए थे। आरोपों की वजह से अदाणी ग्रुप के शेयरों की कीमत में भारी गिरावट आई थी। गौतम अदाणी की संपत्ति लगभग 60 प्रतिशत कम होकर 69 बिलियन डॉलर के आसपास रह गई थी। अदाणी समूह पर स्टॉक में हेरफेर करने के आरोप लगाए गए थे। समूह ने आरोपों को गलत और निराधार बताया था।
ये भी पढ़ें-माफिया विनोद उपाध्याय जिसे एक थप्पड़ ने बना दिया गैंगस्टर, यूपी STF ने एनकाउंटर में मार गिराया
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
3 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines