Business World Latest Update: अडानी ग्रुप के शेयरो में लगातार तेजी का सिलसिला जारी है, जिसके चलते भारतीय अरबपति बिजनेसमैन गौतम अडानी ने दुनिया के शीर्ष-16 सबसे अमीर लोगों में अपनी जगह बना ली है। वहीं, सिर्फ एक हफ्ते में ही अडानी की संपत्ति 30% बढ़ गई और इसमें 4.41 अरब डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स की रिपोर्ट के अनुसार गौतम अडानी की कुल संपत्ति 70.2 अरब डॉलर हो गई है।
भारतीय अमीरों की सूची दूसरे स्थान पर
वर्तमान में, अडानी की कुल संपत्ति 70.2 बिलियन डॉलर है। हालांकि, ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी की तुलना में उनकी संपत्ति अभी भी 50.3 बिलियन डॉलर कम है। भारतीय अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी के बाद अडानी दूसरे स्थान पर हैं। रिपोर्ट जारी होने के एक महीने के भीतर जनवरी 2023 में हिंडनबर्ग अनुसंधान रिपोर्ट के नतीजे के कारण उनकी रैंकिंग 25 अंक से नीचे गिर गई थी। वहीं, उन्होंने साल की शुरुआत दुनिया के तीसरे सबसे अमीर के रुप में की थी।
यह भी पढ़ें- Flipkart Big Year End Sale की जल्द होने वाली है शुरुआत; Headphones पर मिलेगी तगड़ी छूट!
शेयर बाजार मे आई तेजी
वहीं, अंबानी $90.4 बिलियन की अनुमानित कुल संपत्ति के साथ 13वें स्थान पर हैं, जिसमें 2023 में $3.33 बिलियन से अधिक की वृद्धि देखी गई है। दरअसल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सहित प्रमुख राज्यों के चुनावों में भाजपा की चुनावी जीत के बाद अडानी ग्रुप के शेयर लगातार बढ़ रहे हैं। इस दौरान अडानी समूह के शेयरों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण मंगलवार को 12 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया। दरअसल, समूह के खिलाफ बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की जांच पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों के बाद अडानी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई है, जिससे शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है।
बता दें कि ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति को दर्शाता है। इस सूची में पहले तीन स्थानों पर एलन मस्क ($228 बिलियन), जेफ बेजोस ($177 बिलियन) और बर्नार्ड अरनॉल्ट ($167B) का कब्जा है। हालांकि, गौतम अडानी और मुकेश अंबानी के अलावा, दुनिया के सबसे अमीर क्लब में शामिल अन्य भारतीयों में शापूर मिस्त्री, शिव नादर, सावित्री जिंदल, अजीम प्रेमजी, राधाकिशन दमानी और उदय कोटक हैं।
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
10 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
11 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
12 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
12 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
14 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
15 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines