G20 Summit Agenda : इन पांच मुद्दे पर हो सकती है चर्चा, जानें- क्या है G20 एजेंडा ?
Edited By Pankaj Mishra

G20 Summit Agenda
Edited By Pankaj Mishra

G20 Summit Agenda
G20 Summit Agenda : दुनिया के सबसे मजबूत आर्थिक संगठनों में से एक G20 के 18वें शिखर सम्मेलन का आयोजन भारत की अध्यक्षता में होने जा रहा है। 9-10 सितंबर के बीच आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में दुनियाभर के 40 से ज्यादा देशों के बड़े नेता और उनके प्रतिनिधि दिल्ली आ रहे हैं। इस शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत 40 से ज्यादा देशों के बड़े नेता और उनके प्रतिनिधि इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं।
‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के थीम यानी ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ की प्रेरणा पर आधारित इस सम्मेलन पर पूरी दुनिया की नजर है। दरअसल, जी 20 उन 19 देशों का एक मजबूत संगठन है जो पूरी दुनिया के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में करीब 85 प्रतिशत और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में 75 प्रतिशत तक का का योगदान देता है। ऐसे में भारत में होने वाले इस समिट में जो भी फैसले लिए जाएंगे वह पूरी दुनिया के लिए भी महत्व पूर्ण होंगे।
इस बैठक में दुनिया के सामने मौजूद वर्तमान में मौजूद चुनौती जलवायु परिवर्तन, खाद्य संकट, ऊर्जा की कमी, समेत कई मुद्दों के छाए रहने की संभावना है। सम्मेलन के समापन के मौके पर आम सहमति से सभी देश मिलकर एक साझा बयान जारी करेंगे।
यह भी पढ़ें- G 20 समिट के लिए तैयार हो रहा खास कल्चरल कॉरिडोर, जानिए इसकी खासियत
आपको बता दें 1999 में जी 20 समूह का गठन किया गया था। इसका उद्देश्य दुनिया के देशों को वैश्विक आर्थिक संकट से उबरने के लिए किया था। शुरुआत में इसके सम्मेलन में सदस्य देशों के वित्त मंत्रियों और प्रमुख बैंकों के गवर्नरों शामिल होते थे। मगर, समय के साथ-साथ में इसका दायरा व्यापक होता चला गया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
(Zolpidem)
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.