हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold Price से लेकर गिफ्ट निफ्टी और एशियाई बाजार तक, इन 7 फैक्‍टर्स का द‍िखेगा शेयर बाजार पर असर

तीन सेशन की गिरावट और ग्लोबल मार्केट की चिंताओं के बाद, 18 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजार कैसे खुलेगा, ये 7 फैक्‍टर्स पर ड‍िपेंड करता है. इन 7 चीजों में सोने की कीमतों से लेकर Gift Nifty और एश‍ियाई बाजार तक के कारक शाम‍िल हैं.

विज्ञापन
भारतीय शेयर बाजार को प्रभाव‍ित करेंगे ये 7 फैक्‍टर्स

Stock Market today: प‍िछले कुछ द‍िनों से भारतीय स्‍टॉक मार्केट का मूड खराब चल रहा है. लगातार तीन सेशन से गिरावट ही देखने को म‍िल रही है. ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेतों के बीच गुरुवार 18 दिसंबर को भी सेंसेक्स और निफ्टी 50, फ्लैट से हल्के नेगेटिव खुलने की उम्मीद है. जहां एक तरफ गिफ्ट निफ्टी के शुरुआती संकेत कमजोर शुरुआत की ओर इशारा कर रहे हैं, वहीं इंडेक्स पिछले निफ्टी फ्यूचर्स क्लोज से 15 पॉइंट या 0.06% नीचे 25,871 के आसपास ट्रेड कर रहा है.इसी बीच, एशियाई बाजार भी नीचे रहा.

बता दें क‍ि बुधवार 17 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे सेशन में गिरकर बंद हुआ. रुपये की लगातार कमजोरी, विदेशी फंड के लगातार बाहर जाने और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को फाइनल करने में देरी की चिंताओं के कारण निवेशकों का मूड खराब रहा. सेंसेक्स 120 अंक गिरकर 84,559.65 पर बंद हुआ, जो 0.14% की गिरावट है, जबकि निफ्टी 50, 42 अंक गिरकर 25818.55 पर बंद हुआ.

यह भी पढ़ें: ATM से न‍िकाल पाएंगे अब PF का पैसा, जानें कब से शुरू होगी सुव‍िधा

विज्ञापन

ये 7 बातें तय करेंगी आज शेयर बाजार की द‍िशा

एशाई बाजार
गुरुवार को एशियाई स्टॉक गिरावट के साथ खुले. टेक्नोलॉजी शेयरों में फिर से कमजोरी के कारण ग्लोबल मार्केट रिस्क-ऑफ मूड में आ गए और वॉल स्ट्रीट पर बिकवाली का असर दिखने लगा है.जापान और ऑस्ट्रेलिया में शेयर शुरुआती कारोबार में गिरे, साथ ही हांगकांग इक्विटी फ्यूचर्स में भी गिरावट आई. इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी द‍िख सकता है.

सोने की कीमतें
गुरुवार को सोना अपने रिकॉर्ड हाई से थोड़ा नीचे स्थिर रहा. क्योंकि निवेशक वेनेजुएला में भू-राजनीतिक तनाव पर नजर रख रहे थे और अमेरिका के अहम महंगाई डेटा का इंतजार कर रहे थे. हो सकता है आज न‍िवेशक शेयर बाजार की तरफ रुख करें.

विज्ञापन

डॉलर की स्‍थ‍िति‍
गुरुवार को डॉलर ने प्रमुख करेंसी के मुकाबले अपनी बढ़त बनाए रखी. बुधवार की ग‍िरावट के बाद सुधार देखे को म‍िल रहा है.

अमेर‍िकी फेड का फैसला
अमेरिका में इस बात को लेकर अनिश्चितता बढ़ रही है. फेडरल रिजर्व अगली बार ब्याज दर में कटौती कब करेगा और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल की जगह किसे चुनेंगे, ये सवाल अब भी बना हुआ है. बाजार में न‍िवेशक संभलकर ही फैसले लेंगे.

विज्ञापन

गिफ्ट निफ्टी आज
गिफ्ट निफ्टी के ट्रेंड भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स के लिए धीमी शुरुआत का संकेत दे रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी 25,871 के लेवल के पास ट्रेड कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले क्लोज से 15 पॉइंट या 0.06% नीचे था.

तेल की कीमतें
गुरुवार को एशियाई ट्रेड में तेल की कीमतें लगभग एक डॉलर बढ़ गईं, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला में आने-जाने वाले टैंकरों पर नाकाबंदी की घोषणा की और देश से ज्‍यादातर एक्सपोर्ट रुका रहा.

विज्ञापन

वॉल स्ट्रीट
बुधवार को अमेरिकी शेयरों में लगातार चौथे सेशन में गिरावट जारी रही, क्योंकि AI से जुड़े शेयरों में भारी बिकवाली ने US फेडरल रिजर्व द्वारा अतिरिक्त ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola