Petrol Pump Mein Free Mein Kya Milta Hai: पेट्रोल पंप आप जरूर गए होंगे, जहां पेट्रोल, डीजल आदि फ्यूल वाहनों में भरे जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं यहां आपको ईंधन की सुविधा के अलावा 6 चीजें फ्री में मिलती है, जिसे आप कभी भी ले सकते हैं? अक्सर लोग पेट्रोल पंप आते हैं और अपने वाहनों में ईंधन भरा कर चले जाते हैं, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं होती है कि वहां कई ऐसी चीजें मौजूद है, जिसका फायदा वह फ्री में उठता सकते हैं.
यह भी पढ़ें: अब पूरे भारत में बस-मैट्रो सफर सिर्फ एक कार्ड से! DMRC ने लॉन्च किया धांसू RuPay On-The-
फ्री में सुविधा देना अनिवार्य
‘मार्केटिंग डिसिप्लिन गाइडलाइन’ के तहत, देश के हर पेट्रोल पंप के लिए यह अनिवार्य है कि वह अपने ग्राहकों को कुछ बुनियादी सुविधाएं फ्री में उपलब्ध कराए. इन सुविधाओं का उद्देश्य यात्रा के दौरान आपकी सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है. ऐस में अगर कोई पेट्रोल पंप संचालक इन सेवाओं के बदले पैसे की मांगता है या फिर इन्हें देने से मना करता है, तो आप इसकी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं.
क्या मिलता है पेट्रोल पंप में फ्री में?
अगर आप दोबारा पेट्रोल पंप जाएं, तो वहां से आप इन 6 सुविधाओं का फायदा जरूर उठाएं, इनमें;
फ्री हवा और पानी की सुविधा
पेट्रोल पंप में गाड़ियों के टायर में हवा भरना फ्री बिल्कुल फ्री है, इसके लिए आपको एक रुपये भी देने की जरूरत नहीं होती है. नियमों के तहत पर पेट्रोल पंप में वाहनों के टायरों में हवा भरने के लिए एक वर्किंग मशीन और एक कर्मचारी का होना जरूरी है. इसके अलावा पेट्रोल पंप में साफ पीने लायक पानी की सुविधा यानी RO मशीन का होना भी जरूरी है. आपको वहां पानी पीने से कोई रोक नहीं सकता है.
साफ टॉयलेट की सुविधा
पेट्रोल पंप में स्वच्छ शौचालय’ (Clean Toilet) की सुविधा भी अनिवार्य है. पेट्रोल पंप पर मौजूद टॉयलेट का इस्तेमाल हर व्यक्ति कर सकता है, ऐसे में अगर यह गंदा पड़ा रहता है या बंद हो, तो आप इसकी शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा
सफर के दौरान किसी तरह की घटना घट जाना, तबीयत खराब हो जाने पर आप नजदीकी पेट्रोल पंप जाकर वहां से ‘फर्स्ट एड बॉक्स’ का इस्तेमाल कर सकते हैं. हर पेट्रोल पंप पर एक ‘फर्स्ट एड बॉक्स’ (First Aid Box) होना अनिवार्य है, जिसमें कुछ जरूरी दवाएं, बैंडेज और एंटीसेप्टिक जैसी चीजें मौजूद होनी चाहिए. आपातकालीन स्थिति में आप इसका मुफ्त में उपयोग कर सकते हैं. अगर आपका फोन बंद हो जाए, बैटरी खत्म हो जाए या किसी आपात स्थिति में कॉल करनी हो, तो पेट्रोल पंप से मुफ्त फोन कॉल की सुविधा ली जा सकती है.
तेल की जांच
अगर आपको पेट्रोल की गुणवत्ता (Density) या मात्रा पर शक है, तो आप वहां रखे ‘फिल्टर पेपर’ या ‘5-लीटर जार’ से इसकी मुफ्त जांच कर सकते हैं.
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
7 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
15 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
16 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
17 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
17 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
19 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
20 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines