CM Awas Yojana: खुद का घर बनाने का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार की योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के घर बनवाए जाते हैं। ऐसा ही ऑफर हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत दिया जा रहा है। जिसमें राज्य सरकार गरीबों को 50 वर्ग गज और 100 वर्ग गज के प्लाट फ्री देने का का ऑफर लेकर आई है। इसमें आवेदन करने के लिए 30 सितंबर आखिरी तारीख है।
मिलेगा 100 गज तक का प्लाट
हरियाणा में भी सरकार मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना में फ्री प्लाट लेने का खास मौका है। इस योजना के तहत सरकार 50 गज और 100 गज के प्लाट फ्री में दे रही है। इस योजना में रिजस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर, 2024 है। योजना का लाभ लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट hfa.haryana.gov.in जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके अलावा दी गई जमीन पर घर बनाने के लिए 6 लाख रुपये तक का लोन भी दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में ऑनलाइन खरीदें DDA के सस्ते फ्लैट! कल से शुरू होगी 173 फ्लैट्स की ई-नीलामी
कौन कर सकता है अप्लाई?
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा 13 अगस्त 2024 को एक समारोह के दौरान ग्रामीण आवास योजना विस्तार पोर्टल लॉन्च किया था। इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें भी लागू की गई हैं। जिसमें सबसे पहली शर्त है कि लाभार्थी वही होगा जो हरियाणा का निवासी हो। इसमें हरियाणा के वो लोग अप्लाई कर सकते हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हों, जो कच्चे घरों में रहते हैं। अप्लाई करने वाले के पास पहले से सरकार का दिया प्लाट नहीं होना चाहिए। इसमें आय का प्रमाण पत्र लगता है जिसमें परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख तक ही होनी चाहिए।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
मुख्यमंत्री ग्रामीण विकास योजना में खुद से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अगर खुद से ना कर सकें तो पास के सर्विस सेंटर पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। स्टेप बाई स्टेप इस तरह से अप्लाई कर सकते हैं। सबसे पहले हाउसिंग फॉर ऑल के ऑफिशियल पोर्टल https://hfa.haryana.gov.in/mmgaye पर जाना होगा। इसके बाद नये रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखेगा। इसपर क्लिक करने के बाद नये टैब में रजिस्ट्रेशन पेज खुलकर सामने आ जाएगा। जिसमें मोबाइल नंबर, परिवार पहचान-पत्र ID और आधार नंबर देना होगा। इसके बाद नंबर पर OTP आएगा, जिसे दी गई जगह पर भरना है। कंप्लीट वेरिफिकेशन पर क्लिक करें, इसके बाद रजिस्टर पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस पूरा कर लें।
ये भी पढ़ें: Public Holidays: 2025 में कब-कब रहेगी छुट्टी? यहां देखें पूरे साल की पब्लिक हॉलिडे लिस्ट
संबंधित खबरें
सोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
16 mins agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
17 mins agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
2 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
2 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
3 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
3 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
5 hrs agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
5 hrs agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
7 hrs ago$113 के पार पहुंचा कच्चा तेल, क्या भारत में महंगा होने वाला है पेट्रोल?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines