Free LPG cylinder Delhi: अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आपके खुशखबरी है. दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार ने अपना चुनावी वादा निभाते हुए होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने की योजना को मंजूरी दे दी है. कैबिनेट ने इसके लिए करीब 243 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है. अगर आप दिल्ली में रहते हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो यहां जानिए कि आपको इसका लाभ कैसे मिलेगा और इसकी शर्तें क्या हैं:
Gold Silver Price LIVE: सस्ता हो गया सोना चांदी, बाजार खुलते ही गिरे भाव; जानें आज का रेट
किसे मिलेगा लाभ?
राशन कार्ड धारक: दिल्ली के सभी 17.5 लाख राशन कार्ड धारक परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा. यह योजना मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए है. अगर आपके घर में पाइप वाली गैस (PNG) आती है, तब भी आपको इस योजना के तहत नकद राशि मिलेगी.
Expressway Rule: FASTag ब्लॉक हो जाए तो क्या करें? जान लें Short-cut रास्ता
कितने पैसे मिलेंगे?
सरकार सिलेंडर घर पर नहीं भेजेगी, बल्कि उसकी कीमत आपके बैंक खाते में भेजेगी. सामान्य राशन कार्ड धारक को एक सिलेंडर की पूरी कीमत यानी 853 रुपये सीधे खाते में मिलेगी.
अगर आपको पहले से उज्ज्वला योजना (PMUY) का लाभ मिल रहा है तो ऐसी स्थिति में क्योंकि आपको केंद्र सरकार से पहले ही 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है, इसलिए दिल्ली सरकार आपको बाकी के 553 रुपये देगी. यानी आपके लिए भी सिलेंडर नेट फ्री हो जाएगा.
Gold Rate: इन जगहों पर अब भी सस्ता मिल रहा सोना, भारत के मुकाबले कितना है यहां भाव; देखें लिस्ट
लाभ पाने के लिए क्या करना होगा?
इस योजना का लाभ Direct Benefit Transfer (DBT) के जरिए मिलेगा, इसलिए आपको ये काम सुनिश्चित करने होंगे:
- आधार लिंकिंग: आपका बैंक खाता आपके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए.
- e-KYC: सुनिश्चित करें कि आपके राशन कार्ड और गैस कनेक्शन की e-KYC पूरी हो.
- मोबाइल नंबर: आपका मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा होना चाहिए ताकि आपको पैसे आने का SMS मिल सके.
- गैस कनेक्शन: राशन कार्ड के मुखिया के नाम पर ही गैस कनेक्शन होना चाहिए.
कब मिलेंगे पैसे?
पहली किस्त: इस साल होली (मार्च 2026) से पहले आपके खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे.
दूसरी किस्त: दिवाली के समय फिर से उतनी ही राशि भेजी जाएगी.
आपको पहले अपना सिलेंडर खुद बुक करना होगा और उसके पैसे देने होंगे. सरकार बाद में वह पूरी राशि आपके खाते में लौटा देगी. यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी, इसलिए आपको किसी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है.
संबंधित खबरें
धीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
38 mins agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
2 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
3 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
4 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
5 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
6 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
6 hrs agoबीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
9 hrs ago8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स! जानें कब आएगी रिपोर्ट
10 hrs ago210 रुपये की LPG सब्सिडी नहीं आ रही? जानें क्यों अटक रहा है पैसा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines