Toll Plaza Free Entry NHAI Rule: देशभर में रोजाना लाखों लोग टोल प्लाजा से गुजरते हैं। फास्टैग के बारे में तो लगभग सब जानते हैं कि इसे लगाना जरूरी होता है और इससे टोल टैक्स कटता है लेकिन इससे जुड़े कई नियमों के बारे में काफी लोग नहीं जानते होंगे। फास्टैग और टोल बूथ से जुड़े ऐसे कई नियम हैं, जिन्हें जानने के बाद लोग फ्री में टोल प्लाजा से निकल सकते हैं।
वेटिंग टाइम तय
आपको बता दें कि एनएचएआई की तरफ से 2021 में एक गाइडलाइन बनाई गई थी, जिसमें टोल प्लाजा पर वेटिंग टाइम को लेकर जानकारी दी गई थी। इस नियम के अंतर्गत अगर टोल प्लाजा पर एक कार लाइन में 10 सेकंड से ज्यादा रूकती है तो, उसे टोल टैक्स दिए बिना जाने देना होगा।
टोल प्लाजा पर लंबी लाइन
गाइडलाइन के अनुसार, टोल प्लाजा पर काम कर रहे लोगों को भी यह बताया गया है कि वेटिंग लाइन 100 मीटर से ज्यादा की नहीं होनी चाहिए। इसका मतलब है कि अगर 100 मीटर से ज्यादा लंबी लाइन है, तो व्यक्ति से टोल टैक्स नहीं लिया जा सकता। यही वजह है कि टोल प्लाजा पर 100 मीटर की दूरी पर पीली पट्टी बनी होती है। अक्सर लोग फास्टैग होने पर भी काफी देर तक टोल पर इंतजार में रुके रहते हैं और उसके बाद टोल चुकाकर चले जाते हैं।
टोल पर काम करने वाले लोग न मानें तो क्या करें?
इन सबके अलावा, अगर व्यक्ति की इन बातों को कोई टोलकर्मी नहीं मानता या बदसलूकी करता है तो इसकी शिकायत की जा सकती है। शिकायत करने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है, सिर्फ टोल फ्री नंबर 1033 पर कॉल करके परेशानी दूर हो सकती है। इस तरह से आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा सकता है।
यह भी पढ़ें: ITR फाइल करने से पहले जरूर जान लें… फॉर्म 16 मिलते ही सबसे पहले क्या करना चाहिए?
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
1 hr agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
3 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
3 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
6 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
7 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
9 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
10 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
10 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines