Free Aadhaar Update: “आधार कार्ड” एक ऐसा दस्तावेज है जिसकी जरूरत कई काम के लिए पड़ती है। बच्चों का स्कूल या कॉलेज में दाखिला करवाना होना या कोई सरकारी काम या फिर बैंकिंग से जुड़ा कोई काम करवाना हो, तो इसके लिए आधार की जरूरत होती है। बिना आधार कार्ड (Aadhaar Card) के काम में रुकावट आ सकती है। इसलिए भारत में सबके पास आधार कार्ड का होना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी कार्ड का अपडेट होना है।
आधार का अपडेट होना जरूरी
अगर आपने आधार कार्ड को 10 साल होने के बाद भी अपडेट नहीं करवाया है तो ऐसे में आपकी समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा अगर किसी कारण आपके घर का पता बदल चुका है या फिर नाम, जन्मतिथि में आप किसी तरह का कोई अन्य बदलाव करना चाहते हैं? तो इसके लिए आप UIDAI द्वारा दी जा रही फ्री अपडेट सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि, फ्री में आधार अपडेट (Aadhaar Card Update) करने का मौका कुछ ही दिनों तक के लिए है।
कब तक होगा फ्री में आधार अपडेट?
यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की ओर से लोगों को आधार अपडेट कराने के लिए फ्री सुविधा दी जा रही है। 10 साल से अधिक समय होने वाले आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करवाया जा सकता है। UIDAI की ओर से फ्री में आधार अपडेट कराने का मौका 14 जून 2024 तक दिया जा रहा है। इस तारीख तक आप बिना किसी शुल्क के आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Aadhar Card Masked से कैसे होगा हैकर्स से बचाव?
कैसे और कहां से होगा मुफ्त में आधार अपडेट?
फ्री में आधार कार्ड अपडेट करने के लिए आपको UIDAI के पोर्टल पर जाना होगा। इस सुविधा का फ्री में लाभ सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जाकर मिल सकता है। मुफ्त में आधार अपडेट कराने के लिए आपको myAadhaar Portal पर जाना होगा। यहां जाकर आप मुफ्त में नाम, पता या जन्मतिथि आदि को अपडेट करा सकते हैं।
My Aadhaar Portal से कैसे करें आधार अपडेट?
- सबसे पहले माय आधार पोर्टल पर जाएं।
- यहां पर अपने आधार लिंक नंबर से लॉगिन करें।
- इसके बाद आपको कई ऑप्शन शो होंगे।
- जिसे में बदलाव करना है उस ऑप्शन पर क्लिक कर लें।
- इसके साथ उससे जुड़े दस्तावेज को जमा करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और इस तरह से आपका आधार अपडेट हो जाएगा।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि 14 जून से पहले 14 मार्च 2024 आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करवाने की आखिरी तारीख थी। हालांकि, 2023 में भी आधार को फ्री में अपडेट करवाया गया था। फिलहाल, फ्री में आधार अपडेट के लिए लास्ट डेट 14 जून 2024 है।
ये भी पढ़ें- Aadhaar से क्या घर बैठे बदल सकते हैं तस्वीर? जानें प्रोसेस
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
5 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
17 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
21 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
22 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
23 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines