Share Market News: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 2024 में अभी तक फाइनेंशियल सर्विस देने वाली कंपनियों के 61,006 करोड़ के शेयर बेचे हैं, जोकि उनके कुल असेट अंडर मैनेजमेंट का एक बड़ा हिस्सा है। ये आंकड़ा 1 जनवरी से 15 अक्टूबर 2024 तक के एनएसडीएल (नेशनल सिक्योरिटी डिपॉजिटरी लिमिटेड) के डाटा पर आधारित है। 2023 में इसी अवधि के दौरान FPI ने फाइनेंशियल सर्विस कंपनियों के 31,824 करोड़ के शेयर बेचे थे। माना जा रहा है कि हालिया समय में FPI द्वारा शेयर बेचा जाना उनकी ‘भारत में बेचो, चीन में खरीदो’ रणनीति का हिस्सा है।
दरअसल चीनी प्रशासन ने हाल के दिनों में अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कुछ अहम ऐलान किए हैं। इसके साथ FPI की चिंताएं कुछ कर्जदाता कंपनियों के परफॉरमेंस से भी जुड़ी हैं। खास तौर पर प्राइवेट सेक्टर के बैंक और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) की परफॉर्मेंस के बाद FPI ने बाजार से अपना पैसा निकाला है।
ये भी पढ़ेंः गैस सिलेंडर की कीमत में आया भारी उछाल, रातों रात बढ़े इतने दाम
भारत में मौजूदा वक्त में एफपीआई का असेट अंडर मैनेजटमेंट 980 बिलियन डॉलर से ज्यादा का है। और फाइनेंशियल कंपनियों में इनका हिस्सा 28 फीसदी से ज्यादा का है। इसके बाद इन्फॉर्मेशन और टेक्नोलॉजी सेक्टर का नंबर आता है।
फाइनेंशियल एक्सप्रेस ने जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेस के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट वीके विजयकुमार के हवाले से लिखा है कि वैल्युएशन के हिसाब से चीन का बाजार काफी सस्ता है, जबकि सात फीसदी करेक्शन के बावजूद भारत का बाजार महंगा बना हुआ है। ऐसे में FPI के लिए यह बहुत सही फैसला है कि वे भारत से पैसा निकालकर चीन के बाजार में लगाएं जहां वैल्युएशन बहुत सस्ता है।
चीन के मुकाबले भारतीय बाजार महंगा
पिछले एक महीने में सेंसेक्स और निफ्टी करीब 7 फीसदी से ज्यादा टूटे हैं। हालांकि बीते 16 महीनों में दोनों इंडेक्स ने 36 परसेंट की ग्रोथ दर्ज की है। 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच FPI ने वित्तीय सेवा कंपनियों के 23,274 करोड़ के शेयर बेचे थे। लेकिन 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच FPI ने कुल 91,819 करोड़ के शेयर बेचे हैं।
ये भी पढ़ेंः Gold Silver Price: दिवाली पर दिल्ली में सोना इतना महंगा क्यों? 82000 के पार पहुंची कीमत
फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर के अलावा ऑयल, गैस और उपभोग ईंधन सेक्टर में FPI ने 1 जनवरी से 15 अक्टूबर 2024 के बीच 23,095 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। 2023 की इसी अवधि में इस सेक्टर में 21,023 करोड़ रुपये की निकासी देखी गई थी। अन्य सेक्टरों की बात करें एफपीआई ने निर्माण सेक्टर (12,025 करोड़), फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स सेक्टर (11,233 करोड़) और पावर (6,317 करोड़) के शेयर बेचे हैं।
हालांकि जिन सेक्टर्स में FPI ने पैसा लगाया है उनमें टेलीकम्युनिकेशन (29,538 करोड़), कैपिटल गुड्स (28,610 करोड़), कंज्यूमर सर्विसेस (21,901 करोड़), हेल्थकेयर (21,788 करोड़) और रियल्टी सेक्टर (13,868 करोड़) शामिल हैं।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
6 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
6 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
8 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
9 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
9 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
11 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
12 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
13 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines