Gold Silver Price: दिवाली पर दिल्ली में सोना इतना महंगा क्यों? 82000 के पार पहुंची कीमत

Gold Silver Price:  राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में 1000 रुपये का भारी उछाल देखी गई है, जिसके बाद इसकी कीमत 82,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।

Gold Silver Price Today

सोने-चांदी की कीमत

विज्ञापन

इससे पहले वाले सेशन में  99.9% और 99.5% शुद्धता वाले सोना की कीमत 81,400 रुपये और 81,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इसके साथ ही चांदी की कीमतों में भी लगातार 5वें दिन उछाल देखने को मिला है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

क्यों बढ़ें सोने के दाम?

व्यापारियों ने सोने की कीमतों में इस तेज बढ़ोतरी के कुछ कारण बताए हैं। कीमतों में आई उछाल का सबसे बड़ा कारण दिवाली के समय बढ़ती मांग को पूरा करना है, जिसके लिए लोकल ज्वैलर्स खरीदारी कर रहे हैं। इसके साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव भी एक कारण बताया जा रहा है। चुनाव से पहले अनिश्चित जियो-पॉलिटिकल स्थिति के कारण भी ऐसा हुआ है।

कितनी बढ़ी कीमत?

बता दें कि 29 अक्टूबर को सोने की कीमत  61,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी, जो 35% बढ़कर 82,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। वहीं चांदी की कीमत में लगातार 5वें दिन उछाल देखने को मिली है। यह  1,300 रुपये उछलकर 1.01 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि पिछले सेशन में यह 99,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

बता दें कि पिछले सेशन से चांदी की कीमतों में 36% की उछाल दर्ज की गई है, जिसके बाद इसकी कीमत 1,01,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है, जो 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी।

Gold Silver Rate

सोने-चांदी की कीमत।

विज्ञापन

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर वायदा कारोबार में, दिसंबर डिलीवरी के लिए सोने के  कॉन्ट्रैक्ट 444 रुपये या 0.56% बढ़कर 79,677 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे। वही दिन के समय सोना  542 रुपये या 0.68% उछलकर 79,775 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया था।

बता दें कि दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी के कॉन्ट्रैक्ट 45 रुपये या 0.05% गिरकर एमसीएक्स पर 98,685 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, कॉमेक्स गोल्ड वायदा 0.60% या $16.80 प्रति औंस बढ़कर $2,797.90 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि यू.एस. ट्रेजरी यील्ड और यू.एस. डॉलर में गिरावट के बीच बुधवार को यूरोपीय कारोबारी घंटों के दौरान सोना एक नए उच्च स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ