Forex Reserves Fall: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर पिछले कुछ समय से अच्छी खबर सामने नहीं आ रही है। हमारा विदेशी मुद्रा भंडार 27 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में 4.11 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 640.28 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। यह लगातार चौथा हफ्ता है, जब फॉरेक्स रिजर्व में गिरावट आई है। मौजूदा गिरावट के साथ ही हमारा ये भंडार करीब 8 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है।
रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के आंकड़े बताते हैं कि 27 सितंबर को खत्म हुए हफ्ते में भारत का विदेशी मुद्रा रिजर्व 705 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर था, लेकिन उसके बाद से इसमें नरमी का माहौल बना हुआ है। इसी तरह, 27 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में फॉरेन करंसी एसेट्स भी गिरकर 551.9 अरब डॉलर पर आ गया। जबकि, गोल्ड रिजर्व 54.1 करोड़ डॉलर की बढ़त के साथ 66.268 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।
गिरावट का कारण
विदेशी मुद्रा भंडार में पिछले कुछ हफ्तों से जारी गिरावट की वजह है RBI द्वारा डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये को संभालने की कोशिश। जब रुपया लगातार कमजोर होता जाता है, तो रिजर्व बैंक विदेशी मुद्रा भंडार में हस्तक्षेप करता है। पिछले साल अक्टूबर में RBI ने स्पॉट विदेशी मुद्रा बाजार में 9.28 अरब डॉलर की शुद्ध बिक्री की थी, ताकि एक्सचेंज रेट में अत्यधिक उतार-चढ़ाव को रोका जा सके। उस समय रुपया डॉलर के मुकाबले 83.79 के लेवल पर था और अब यह लुढ़ककर 85.77 पर पहुंच गया है। ऐसे में RBI पर रुपये की सेहत को दुरुस्त करने का अत्यधिक दबाव है।
यह भी पढ़ें – क्या है Front Running Scam, कौन है Ketan Parekh? जानें SEBI के एक्शन की हर डिटेल
क्या होता है ये भंडार?
विदेशी मुद्रा भंडार को देश की आर्थिक सेहत का मीटर कहा जाता है। इस भंडार का भरा रहने हर देश के लिए जरूरी है। विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी करेंसी, गोल्ड रिजर्व, स्पेशल ड्रॉइंग राइट (SDR), अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास जमा राशि और ट्रेजरी बिल्स आदि आते हैं और इन्हें केंद्रीय बैंक संभालती है। केंद्रीय बैंक का काम पेमेंट बैलेंस की निगरानी करना, मुद्रा की विदेशी विनिमय दर पर नजर रखना और वित्तीय बाजार में स्थिरता बनाए रखना है। विदेशी मुद्रा भंडार में दूसरे देशों की मुद्राएं शामिल होती हैं, लेकिन ज्यादातर विदेशी मुद्रा भंडार में सबसे बड़ा हिस्सा अमेरिकी डॉलर के रूप में होता है।
भरे रहने के फायदे
दुनिया के अधिकतर देश अपना विदेशी मुद्रा भंडार डॉलर में रखना पसंद करते हैं, क्योंकि अधिकांश व्यापार USD में ही होता है। हालांकि, इसमें सीमित संख्या में ब्रिटिश पाउंड, यूरो और जापानी येन भी हो सकते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार के भरे रहने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि भी निखरती है, क्योंकि उस स्थिति में व्यापारिक साझेदार देश अपने भुगतान के बारे में सुनिश्चित रह सकते हैं। इस भंडार का इस्तेमाल देश की देनदारियों को पूरा करने के साथ ही कई दूसरे महत्वपूर्ण कामों में किया जाता है।
खाली होने के नुकसान
विदेशी मुद्रा भंडार के लगातार कम होने से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जैसे कि इससे देश की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ता है, देश के लिए आयात बिल का भुगतान करना मुश्किल हो सकता है। जबकि इस भंडार के भरे रहने से सरकार और आरबीआई किसी भी वित्तीय संकट से निपटने में सक्षम हो जाते हैं। बता दें कि RBI विदेशी मुद्रा भंडार के कस्टोडियन या मैनेजर के रूप में काम करता है। उसे सरकार से साथ मिलकर तैयार किए गए पॉलिसी फ्रेमवर्क के अनुसार ही काम करना होता है।
यह भी पढ़ें – बिजनेस की पिच पर भी बड़े शॉट लगा रहे Dhoni, इस कंपनी में बढ़ाया निवेश
संबंधित खबरें
बिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
4 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
23 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines