अगर आप सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न वाली सरकारी योजनाओं (Government Schemes) में पैसे निवेश करना पसंद करते हैं, तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आया है. आरबीआई ने Government of India Floating Rate Bond 2033 (FRB 2033) के लिए ब्याज दर में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है.
अब अगले 6 महीनों यानी 22 सितंबर 2026 से 21 मार्च 2027 तक निवेशकों को 6.87% सालाना की दर से ब्याज मिलेगा. इससे पहले मार्च से सितंबर 2026 की छमाही के लिए इसकी ब्याज दर 6.75% थी. यानी रिजर्व बैंक ने इसमें सीधे 0.12% (12 बेसिस प्वाइंट) की बढ़ोतरी की है.
यह भी पढ़ें: UPI Charges: ना टैक्स है, ना सेस… UPI पर चार्ज को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने समझाया रूल
अगर आपके मन में ये सवाल आ रहा है कि यह फ्लोटिंग रेट बॉन्ड क्या होता है, इसका ब्याज कैसे तय होता है और एक आम इंसान इसमें कैसे निवेश कर सकता है… तो इन सारे सवालों के जवाब आइये आपको समझाते हैं.
क्या होता है यह Floating Rate Bond?
आसान शब्दों में कहें तो ज्यादातर सरकारी या प्राइवेट बॉन्ड में ब्याज दरें फिक्स होती हैं, लेकिन Floating Rate Bond में ब्याज फिक्स नहीं रहता. यह समय-समय पर बाजार के हिसाब से ऊपर-नीचे (Reset) होता रहता है. हर 6 महीने में RBI बाजार की स्थिति देखकर इसकी नई ब्याज दर तय करता है. यानी अगर बाजार में ब्याज दरें बढ़ेंगी, तो आपकी कमाई भी बढ़ेगी.
कैसे तय होती है ब्याज दर?
FRB 2033 का ब्याज तय करने के लिए एक सीधा सा फॉर्मूला काम करता है: ब्याज दर = 182 दिन वाले ट्रेजरी बिल (T-Bills) की आखिरी 3 नीलामी का औसत + 1.22% (फिक्स्ड स्प्रेड). बेस रेट (Base Rate) सरकार के जारी 182 दिन के T-Bills की पिछली 3 नीलामियों के औसत यील्ड (Yield) को आधार माना जाता है. वहीं फिक्स्ड स्प्रेड (Fixed Spread) के लिए इस बेस रेट में 1.22% का एक्स्ट्रा मार्जिन जोड़ा जाता है.
इस बार यह गणित लगाने के बाद आज 22 सितंबर 2026 से अगले 6 महीनों के लिए ब्याज दर 6.87% निकलकर आई है.
एक आम नागरिक इसमें कैसे निवेश कर सकता है?
अगर आप बिना किसी जोखिम के, अपनी मेहनत की कमाई को सरकारी सुरक्षा के साथ बढ़ाना चाहते हैं, तो इसमें निवेश करना बेहद आसान है. आरबीआई ने आम रिटेल निवेशकों के लिए RBI Retail Direct प्लेटफॉर्म बनाया है. आप इस पोर्टल पर जाकर अपना फ्री Retail Direct Account खोल सकते हैं. अकाउंट खुलने के बाद आप सीधे प्राइमरी मार्केट (नई नीलामी) से या सेकेंडरी मार्केट (NDS-OM) के जरिए FRB 2033 बॉन्ड खरीद सकते हैं.
अगर आप सेकेंडरी मार्केट में इस बॉन्ड को इसकी फेस वैल्यू से कम या ज्यादा दाम पर खरीदते हैं, तो आपकी कमाई का असली रिटर्न (Effective Yield) 6.87% से थोड़ा अलग भी हो सकता है.
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
5 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
12 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
12 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
14 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
15 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
16 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
23 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines