अगर आप ज्यादा किराया लगने के कारण बच्चों के साथ फ्लाइट में सफर नहीं करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. इंडिगो (Indigo) ने अपने पैसेंजर्स के लिए एक शानदार नए साल की सेल, ‘Sail into 2026’ की घोषणा की है. इस सेल (Indigo Sale) में न सिर्फ बड़ों के लिए बल्कि बच्चों के लिए भी खास ऑफर हैं. अगर आप इंडिगो के डायरेक्ट चैनल, जैसे वेबसाइट या ऐप से सीधे डोमेस्टिक फ्लाइट बुक करते हैं, तो 0-24 महीने के बच्चे सिर्फ 1 रुपये में यात्रा कर सकते हैं. हालांकि, चेक-इन के समय जन्म प्रमाण पत्र, हॉस्पिटल डिस्चार्ज पेपर, वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट या पासपोर्ट जैसे उम्र साबित करने वाले डॉक्यूमेंट दिखाने होंगे. इस प्रूफ के बिना, बच्चे के टिकट का पूरा किराया देना होगा.
यह भी पढ़ें : WhatsApp पर डाउनलोड कर सकते हैं अपना आधार कार्ड, जानें कैसे
कब से कब तक है सेल
इंडिगो की न्यू ईयर सेल 13 जनवरी से शुरू हो गई है और ये कल 16 जनवरी 2026 को खत्म हो जाएगी. इस सेल में यात्री डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए 1499 और इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए 4499 रुपये से शुरू होने वाले ऑल-इनक्लूसिव वन-वे किराए का फायदा उठा सकते हैं. चुनिंदा डोमेस्टिक रूट्स पर प्रीमियम इंडिगो स्टे फ्लाइट्स सिर्फ 9999 रुपये से उपलब्ध हैं. ये किराए यात्रियों को किफायती कीमत पर सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव देते हैं.
यह भी पढ़ें : PM Kisan: इन किसानों के खाते में नहीं आएगी 22वीं किस्त
ऐड-ऑन सर्विसेज पर भारी छूट
इंडिगो न सिर्फ फ्लाइट किराए पर, बल्कि अपनी पॉपुलर 6E ऐड-ऑन सर्विसेज पर भी जबरदस्त छूट दे रहा है. छूट में फास्ट फॉरवर्ड सर्विस पर 70% तक, प्री-पेड एक्स्ट्रा बैगेज पर 50% तक और स्टैंडर्ड सीट सेलेक्शन पर 15% तक की छूट शामिल है. इसके अलावा, चुनिंदा डोमेस्टिक रूट्स पर इमरजेंसी XL (एक्स्ट्रा लेगरूम) सीटें सिर्फ 500 में मिलेंगी.
बुक कहां और कैसे करें
यात्रियों के लिए बुकिंग करना बहुत आसान है. आप इंडिगो की ऑफिशियल वेबसाइट, मोबाइल ऐप, AI-पावर्ड असिस्टेंट 6ESkai, WhatsApp नंबर +91 70651 45858 या चुनिंदा ट्रैवल पार्टनर वेबसाइट और ऐप के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं. इस सेल का फायदा उठाने से न सिर्फ आप और आपका परिवार सस्ते में यात्रा कर पाएंगे, बल्कि छोटे बच्चों के साथ यात्रा करना भी आसान हो जाएगा.
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
13 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
15 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
15 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
17 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
19 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
20 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
20 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
21 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines