Best Interest Rate On FD: लोग अपनी बचत को सही जगह इन्वेस्ट करने के लिए कई ऑप्शन ढूंढते हैं और उनमें से एक होता है फिक्स्ड डिपॉजिट। बढ़ती उम्र को देखते हुए भविष्य के लिए सेफ इन्वेस्टमेंट ऑप्शन चुनना सबसे अच्छा होता है। इस वजह से कई वरिष्ठ नागरिक अपना पैसा बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में लगाना पसंद करते हैं। जो स्थिर विकल्पों में से एक है। खास बात तो यह है कि कई बैंक वरिष्ठ नागरिकों को FD पर बाकी इन्वेस्टर्स
की तुलना में ज्यादा ब्याज दर देते हैं। यहां जानिए कौन-से बैंक दे रहे 9 परसेंट से ज्यादा का इंटरेस्ट रेट।
क्या है फिक्स्ड डिपॉजिट?
फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी का मतलब है एक ऐसा अकाउंट जिसमें मैच्योरिटी का टाइम पूरा होने तक पैसे जमा किए जाते हैं और इसपर इन्वेस्टर्स को निश्चित किया गया ब्याज मिलता है।
- उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक
यह बैंक दो से तीन साल की फिक्स्ड डिपॉजिट मैच्योरिटी पर 9.10 परसेंट की ब्याज दर दे रहा है। यह रेट 21 अगस्त, 2023 से प्रभाव में आ गए।
- यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक
यह बैंक 1001 दिन की फिक्स्ड डिपॉजिट मैच्योरिटी पर 9 परसेंट की ब्याज दर दे रहा है। यह रेट 2 फरवरी, 2024 से प्रभाव में आ जाएंगे।
यह भी पढ़ें: FD सही या Gold Purchase Scheme? किसमें इन्वेस्ट करने से है फायदा?
- सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक
यह बैंक दो से तीन साल की फिक्स्ड डिपॉजिट मैच्योरिटी पर 9.10 परसेंट की ब्याज दर दे रहा है। यह रेट 22 दिसंबर, 2023 से प्रभाव में आ गए।
- जन स्मॉल फाइनेंस बैंक
यह बैंक 365 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट मैच्योरिटी पर 9 परसेंट की ब्याज दर दे रहा है। यह रेट 2 जनवरी, 2024 से प्रभाव में आ जाएंगे।
- फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक
यह बैंक 750 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट मैच्योरिटी पर 9.21 परसेंट की ब्याज दर दे रहा है। यह रेट 28 अक्टूबर, 2023 से प्रभाव में आ गए।
- इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक
यह बैंक 444 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट मैच्योरिटी पर 9 परसेंट की ब्याज दर दे रहा है वह भी वरिष्ठ नागरिकों को एडिशनल 0.50 परसेंट की पेशकश के साथ। यह रेट 21 अगस्त, 2023 से प्रभाव में आ गए।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
7 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
8 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
9 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
10 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
10 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
12 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
13 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
14 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines