Fixed Deposit Interest Rates: महंगाई की मार से आम आदमी काफी परेशान है। आज के टाइम में हर व्यक्ति अपने बुरे समय और परिवार के लिए बचत करने की पूरी कोशिश करता है लेकिन परेशान रहता है कि अपनी बचत का पैसा कहां लगाएं जिससे ब्याज भी अच्छा मिले। ऐसे में चलिए आपको उन प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर के बैंक्स के बारे में बताते हैं जो अच्छी ब्याज दर दे रहे हैं।
आईसीआईसीआई बैंक
ये बैंक FD जितने सालों की है उसके आधार पर 3 से 7.2 प्रतिशत के बीच में ही ब्याज देता है। अगर आपकी FD का टाइम 15 महीने से 2 साल है और उसपर आपको ये बैंक ज्यादा से ज्यादा 7.20 का ब्याज ही देगा। जब 2 साल से 5 साल होगा तो ब्याज दर 7 फीसदी होगी और जब FD का समय 1 साल से 15 महीने के बीच होगा तो 6.7 प्रतिशत तक की ब्याज दर मिलेगी।
यह भी पढ़ें: कंपनी भेज रही है विदेश तो टैक्स देना होगा या नहीं? ज़रूर पढ़ें ये खबर
एसबीआई
FD के कार्यकाल के आधार पर आपको ये बैंक 3.5 से 7 फीसदी की ब्याज दर देता है। अगर FD 2 से 3 सालों की है तो ब्याज ज्यादा-से-ज्यादा 7 फीसदी की दर तक मिलता है। वहीं अगर आप 3 से 5 साल के बीच की FD करवाते हैं 6.75 परसेंट की ब्याज दर, 5 से 10 साल में 6.5 परसेंट की ब्याज दर और आखिर में 1 से 2 साल के अंदर की FD करवाने में हर साल 6.8 परसेंट की ब्याज दर मिलती है।
एचडीएफसी बैंक
ये बैंक हर साल 3 से 7.25 फीसदी की रेंज के अंदर-अंदर का ब्याज ऑफर करता है। जहां सबसे कम ब्याज दर 3-4.25 फीसदी है वहीं सबसे ज्यादा ब्याज दर 7-7.25 फीसदी है। जब FD में पैसे जमा करने का समय 2 साल 11 महीने से 35 महीने होगा तो बैंक 7.25 परसेंट पर ब्याज देगा। जब ये समय 4 साल 7 महीनों से 55 महीने होगा तो 7.20 परसेंट का ब्याज मिलेगा और जब ये समय 1 साल से 15 महीने होगा तो FD के डिपॉजिट पर ब्याज दर 6.6 परसेंट मिलेगा।
कोटक महिंद्रा बैंक
इस बैंक से FD करवाने पर आपको टाइम के आधार पर 4 से 7.25 फीसदी तक की ब्याज दर मिलती है। 365 दिनों से 2 सालों के अंदर-अंदर वाली FD में आपको ज्यादा से ज्यादा 7.25 परसेंट की ब्याज दर मिलती है। 180 दिनों वाली पर 7 परसेंट, 2-3 साल वाली पर भी 7 परसेंट, 3 से 4 सालों के बीच वाली पर 6.5 परसेंट और 4 से 7 साल के बीच की FD पर आपको 6.25 फीसदी तक की ब्याज दर मिलती है।
यह भी पढ़ें: Paytm से पैसे वसूलने वाले दुकानदार ध्यान दें, 15 मार्च के बाद सर्विसेज जारी रहेंगी या नहीं?
बैंक ऑफ बड़ोदा
FD कितने सालों की है उसके आधार पर यह बैंक 4.25 फीसदी से 7.25 फीसदी के बीच ही ब्याज दर देता है। 2 से 3 साल की FD पर जहां 7.25 फीसदी तक की ब्याज दर मिलेगी तो 399 दिनों वाली FD पर 7.15 परसेंट तक का सालाना ब्याज मिलेगा। बैंक आपको 360 दिनों पर 7.10 फीसदी की ब्याज दर और 1 से 2 साल के टाइम में 6.85 प्रतिशत की ब्याज दर देगा।
संबंधित खबरें
UP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 hr agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
2 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
4 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
5 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
5 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
19 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
22 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
23 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
1 day agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines