Fixed Deposit Interest Rate up to 7 Percent: आज के साथ अपने कल को सभी सुरक्षित रखना चाहते हैं, जिसके लिए अपनी जेब के अनुसार सेविंग करना पसंद करते हैं। अलग-अलग लाभों के साथ आने वाली योजनाओं को अपना पसंद करते हैं। छोटी बचत योजनाओं के अलावा कई लोग फिक्सड डिपोजिट (Fixed Deposit) करना पसंद करते हैं। इनमें भी अलग-अलग अवधि और ब्याज दर के साथ एफडी की सुविधा मिलती हैं।
अगर आपने भी फिक्सड डिपोजिट कर रखा है या फिर करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, एक या दो नहीं 10 बैंकों द्वारा चुनिंदा फिक्सड डिपोजिट पर अधिक ब्याज दर दिया जा रहा है। इनमें कई ऐसे भी बैंक हैं जो एफडी पर 7 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Salary Account बन गया है सामान्य अकाउंट? तो Zero Balance सर्विस मिलेगी या नहीं, यहां जानें
फिक्सड डिपोजिट पर 7% तक ब्याज
टैक्स सेविंग फिक्सड डिपोजिट यानी एफडी पर 7 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है। अगर आप टैक्स सेविंग एफडी करवाना चाहते हैं तो 7 प्रतिशत ब्याज का फायदा पा सकते हैं। जबकि, कुछ बैंकों द्वारा टैक्स सेविंग एफडी पर 6.70%, 6.50%, 6.00% तक ब्याज भी दिया जा रहा है।
टैक्स सेविंग FD पर 7% तक ब्याज देने वाले बैंक
- आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)- 7 प्रतिशत ब्याज
- एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)- 7 प्रतिशत ब्याज
- एक्सिस (Axis Bank)- 7 प्रतिशत ब्याज
- केनरा बैंक (Canara Bank)- 6.70 प्रतिशत ब्याज
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India)- 6.70 प्रतिशत ब्याज
- भारतीय स्टेट बैंक (SBI)- 6.50 प्रतिशत ब्याज
- पंजाब नेशनल बैंक (PNB)- 6.50 प्रतिशत ब्याज
- बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)- 6.50 प्रतिशत ब्याज
- इंडियन बैंक (Indian Bank)- 6.50 प्रतिशत ब्याज
- बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India)- 6 प्रतिशत ब्याज
टैक्स सेविंग एफडी क्या है?
टैक्स सेविंग एफडी में ब्याज रेट निश्चित होता है जो मैच्योरिटी तक एक ही रहता है। इनमें 5 साल की लॉक-इन अवधि के साथ एफडी होती है। अन्य एफडी की तरह आप टैक्स सेविंग एफडी को 5 साल से पहले यानी मैच्योरिटी से पहले निकाल नहीं सकते हैं। ज्यादातर FD स्कीमों की तरह बैंक भी वरिष्ठ नागरिकों को टैक्स सेविंग फिक्सड डिपोजिट पर ज्यादा ब्याज रेट प्रदान करती है।
संबंधित खबरें
Jio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
1 min agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
58 mins agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
1 hr agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
2 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
4 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
5 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
5 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
6 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
7 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines