Fixed Deposit Highest Interest Rates List: महंगाई के बोझ से कईयों के कंधे झुक गए हैं। लोगों की जितनी आमदानी नहीं है उतने तो खर्चे बढ़ चुके हैं। रोजमर्रा के खर्चों से कुछ पैसों की बचत करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाता है। ये ही कारण है कि हममें से कुछ लोग अपने पैसों को सही जगह निवेश करने की सोचते हैं। हालांकि, जब बात आती है कहीं निवेश करने की तो कई तरह के ऑप्शन से हम कंफ्यूज हो जाते हैं। अगर आप भी कहीं निवेश करना चाहते हैं और वो निवेश जोखिम भरा न हो, तो इसके लिए आप फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने का सोच सकते हैं।
एफडी में एक साथ भारी रकम को जमा कर देना आपको भविष्य में बेहतर रिटर्न का फायदा दे सकता है। सरकारी बैंक के अलावा प्राइवेट बैंक की ओर से भी एफडी की कई स्कीम दी जाती है। जबकि, कई फाइनेंशियल बैंक हैं जो अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर 9.60% तक ब्याज देते हैं, आइए उन बैंकों की लिस्ट देखते हैं।
1. फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक (Fincare Small Finance Bank)
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा बचत खाते से लेकर निवेश आदि तक कई प्रकार की बैंकिंग सर्विस देता है। जनरल कस्टमर्स को 1000 दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8.51 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को 9.11 प्रतिशत ब्याज दिया जाता है।
2. ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक (ESAF Small Finance Bank)
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से एफडी पर 9 प्रतिशत तक ब्याज दिया जाता है। सामान्य ग्राहकों को 2 साल से 3 साल से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8.50 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को 2 साल से 3 साल से कम की एफडी पर 9 प्रतिशत ब्याज दिया जाता है।
3. यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank)
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से 9.50% ब्याज दिया जाता है। सामान्य ग्राहकों को 1001 दिनों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 9 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को 9.50% तक का ब्याज दिया जाता है।
ये भी पढ़ें- हेल्थ इंश्योरेंस कितने रुपये का रहेगा काफी?
4. इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (Equitas Small Finance Bank )
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से एफडी पर 9 प्रतिशत तक ब्याज दिया जाता है। 888 दिनों की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 8.50% ब्याज और वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को 9% ब्याज मिलता है।
5. सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank)
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से सामान्य ग्राहकों को 9.10% तक का ब्याज दर मिलता है। जबकि, वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को 9.60% तक का ब्याज दर का फायदा दिया जाता है। ये इंटरेस्ट रेट 5 साल की एफडी पर दिया जाता है।
ये भी पढ़ें- निवेश करने के ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन, लॉन्ग टर्म में बेहतर रिटर्न मिलने की है गारंटी
संबंधित खबरें
अगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
2 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
2 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
4 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
5 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
14 hrs agoGST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
19 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
22 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
1 day agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
1 day ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines