Fixed Deposit Highest Interest Rates: क्या आप अपनी एकमुश्त राशि को कहीं निवेश करने का सोच रहे हैं? लेकिन ये भी चाहते हैं कि आपके पैसे सुरक्षित रहें और आपको उस पर तगड़ा ब्याज भी मिल सके? तो इसके लिए आप विभिन्न बैंक या फाइनेंशियल कंपनी द्वारा प्रदान की जाने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम को अपना सकते हैं, लेकिन अगर आप ये नहीं जानते हैं कि एफडी क्या है और इसमें कितने दिन, महीने या साल की अवधि के साथ ज्यादा फायदा मिलता है, तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
फिक्स्ड डिपॉजिट क्या है?
फिक्स्ड डिपॉजिट जिसे सावधि जमा और समय जमा भी कहा जाता है। बैंक समेत अन्य फाइनेंशियल कंपनियों द्वारा विभिन्न ब्याज दर के साथ एफडी को पेश किया जाता है। फिक्स्ड डिपॉजिट को एक सुरक्षित निवेश माना जाता है। अगर आप अपने पैसों को कहीं ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जहां इन्वेस्ट करने पर आपको अधिक मुनाफा मिल सके और आपके पैसे भी सुरक्षित रहें, तो इसके लिए आप फिक्स्ड डिपॉजिट के ऑप्शन को अपना सकते हैं।
फिक्स्ड डिपॉजिट में एकमुश्त राशि को एक निश्चित समय के लिए जमा करवाया जा सकता है। एक निश्चित ब्याज दर पर जमा राशि बाद में एक अच्छा रिटर्न दे सकती है। हालांकि, आप कितने दिन, महीने या साल के लिए एफडी करा रहे हैं और उस पर कितना ब्याज दर दिया जा रहा है ये आपको पहले चेक करना होगा।
कितने साल, महीने या दिन की FD करवाने पर ज्यादा मुनाफा?
अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट करवाने की सोच रहे हैं तो आपको पहले ये जान लेना चाहिए कि किस निश्चित समय के साथ आपको अधिक ब्याज दर का फायदा मिल सकेगा। आमतौर पर बैंकों की ओर से 13 महीने की एफडी पर अधिक ब्याज दर का फायदा दिया जाता है। कोई बैंक अधिक ब्याज का फायदा 1 साल 1 महीने की अवधि की एफडी पर देता है तो किसी बैंक में इसे 395 दिनों की एफडी कहा जाता है। हालांकि, बात वो ही है कि आपको 13 महीने की एफडी करवाने पर अधिक फायदा हो सकेगा।
ये भी पढ़ें- 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये काम, वरना जाना पड़ सकता है जेल!
Highest Fixed Deposit Interest Rate Banks List 2024
| ब्याज दरें (प्रति वर्ष %) | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
भी पढ़ें- 3 सरकारी बैंकों में स्पेशल FD स्कीम लॉन्च, निवेश पर बंपर बेनेफिट!
ये भी पढ़ें- ऑफिस से नहीं मिला Form 16A? तो ऐसे करें डाउनलोड
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
14 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
16 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
17 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
19 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
20 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
21 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
22 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
23 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines