हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Fixed Deposit पर ये 7 बैंक दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज, होगा 26 हजार रुपये तक का फायदा!

Fixed Deposit Highest Interest Rate: अगर आप 3 साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट करने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं कि कौन सा बैंक सबसे ज्यादा एफडी पर इंटरेस्ट रेट दे रहा है।

विज्ञापन
FD Interest Rate

Fixed Deposit Highest Interest Rate Banks: आप अपने पैसों को कहां निवेश करना चाहते हैं? क्या किसी ऐसी जगह जहां आपकी जमा-पूंजी सुरक्षित रहे? साथ ही आपको अपने निवेश पर तगड़ा रिटर्न भी मिल सके? तो इसके लिए आप फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश कर सकते हैं। देश में कई बैंक और फाइनेंशियल कंपनियां एफडी पर ज्यादा इंटरेस्ट रेट देते हैं। अगर आप भी फिक्स्ड डिपॉजिट करने की सोच रहे हैं तो आइए एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दर देने वाले बैंक और 26 हजार रुपये तक का कैसा फायदा होगा?

26 हजार रुपये तक का मुनाफा

अगर आप 3 साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट करने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं कि कौन सा बैंक सबसे ज्यादा एफडी पर इंटरेस्ट रेट दे रहा है। कैसे 1 लाख रुपये का निवेश करके आपको 26,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है। आइए बैंकों की लिस्ट पर नजर डालते हैं।

1. इंडियन बैंक (Indian Bank)

अगर आप 3 साल की अवधि के साथ 1 लाख रुपये की एफडी करेंगे तो इस पर आपको 6.75 प्रतिशत ब्याज दर का फायदा मिलेगा। बैंक की ओर से सीनियर सिटीजन को 1 लाख रुपये के निवेश पर 3 साल के बाद 22 हजार रुपये का फायदा दिया जाता है। ऐसे में आपके 1 लाख रुपये 3 साल के बाद 1.22 लाख रुपये हो सकते हैं।

विज्ञापन

2. बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India)

तीन साल की अवधि के साथ अगर आप 1 लाख रुपये तक निवेश करने की सोच रहे हैं तो बैंक ऑफ इंडिया के यहां 7 प्रतिशत तक ब्याज का फायदा उठा सकते हैं। बैंक में आपके 1 लाख रुपये की एफडी 3 सालों में 1.23 लाख रुपये तक की हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- Post Office की बेस्ट रिटर्न Scheme, निवेश पर मिलेंगे ढेरों फायदे!

विज्ञापन

3. भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India)

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1 लाख रुपये की एफडी करने की सोच रहे हैं तो 3 साल की अवधि तक आपकी ये रकम 1.24 लाख रुपये हो सकती है। SBI की ओर से 7.25 प्रतिशत ब्याज दर का फायदा दिया जा रहा है।

4. केनरा बैंक (Canara Bank)

अगर आप 3 साल की अवधि के साथ 1 लाख रुपये की एफडी करेंगे तो इस पर आपको 7.30 प्रतिशत ब्याज दर का फायदा मिलेगा। केनरा बैंक की ओर से सीनियर सिटीजन को 1 लाख रुपये के निवेश पर 3 साल के बाद 24 हजार रुपये का फायदा दिया जाता है। ऐसे में आपके 1 लाख रुपये 3 साल के बाद 1.24 लाख रुपये हो सकते हैं।

विज्ञापन

5. एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)

तीन साल की अवधि के साथ अगर आप 1 लाख रुपये तक निवेश करने की सोच रहे हैं तो एचडीएफसी बैंक के यहां 7.50 प्रतिशत तक ब्याज का फायदा उठा सकते हैं। बैंक में आपके 1 लाख रुपये की एफडी 3 सालों में 1.25 लाख रुपये तक की हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- HDFC बैंक में अब FD पर ज्यादा फायदा! देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

6. बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)

अगर आप 3 साल की अवधि के साथ 1 लाख रुपये की एफडी करेंगे तो इस पर आपको 7.75 प्रतिशत ब्याज दर का फायदा मिलेगा। बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से सीनियर सिटीजन को 1 लाख रुपये के निवेश पर 3 साल के बाद 26 हजार रुपये का फायदा दिया जाता है। ऐसे में आपके 1 लाख रुपये 3 साल के बाद 1.26 लाख रुपये हो सकते हैं।

7. एक्सिस बैंक (Axis Bank)

एक्सिस बैंक में अगर आप 3 साल के लिए अपने पैसों को निवेश करना चाहते हैं तो 7.60 प्रतिशत ब्याज का फायदा उठा सकते हैं। सीनियर सिटीजन को 1 लाख रुपये के निवेश पर 3 साल के बाद 25 हजार रुपये का फायदा दिया जाता है। ऐसे में आपके 1 लाख रुपये 3 साल के बाद 1.25 लाख रुपये हो सकते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola