Fixed Deposit Highest Interest Rate Bank List: आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं? या आपके घर में कोई सीनियर सिटीजन हैं जिनके पैसों को आप फिक्स्ड डिपॉजिट करवाना चाहते हैं? तो एफडी करना का सोचने से पहले एक बार उन बैंकों का नाम जान लीजिए जो फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7 या 8 प्रतिशत नहीं बल्कि 9.21% तक का इंटरेस्ट रेट प्रदान करते हैं। जी हां, आज हम आपको ऐसे 5 बैंकों के नाम बताने जा रहे हैं जो फिक्स्ड डिपॉजिट पर 9 प्रतिशत से लेकर 9.21 प्रतिशत तक का इंटरेस्ट रेट की सुविधा देते हैं। आइए आपको उन बैंकों के लिस्ट दिखाते हैं।
1. जना स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana Small Finance Bank)
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 3.50 से 9 प्रतिशत तक का इंटरेस्ट रेट देता है। जबकि, सबसे ज्यादा ब्याज का फायदा 365 दिनों की अवधि वाली एफडी पर मिलता है। इतने दिनों की एफडी पर ग्राहकों को 9 प्रतिशत का ब्याज मिलता है।
2. उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank)
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से फिक्स्ड डिपॉजिट पर तगड़ा रिटर्न दिया जाता है। वरिष्ठ नागरिकों को 7 दिन से 10 साल तक की अवधि वाली एफडी पर 4.60% से 9.10% तक ब्याज का फायदा मिलता है। सबसे ज्यादा रिटर्न 2 से 3 साल के बीच वाली एफडी पर 9.10 प्रतिशत मिलता है।
3. सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank)
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक भी वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 4.60% से 9.10% तक ब्याज देता है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज का फायदा मिलता है। जबकि, 2 साल और 2 दिन वाली एफडी पर 9.10 फीसदी ब्याज दर का फायदा मिलता है।
4. फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक (Fincare Small Finance Bank)
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से भी 7 दिन से 10 साल की अवधि वाले एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 3.60 प्रतिशत से 9.21 प्रतिशत तक की ब्याज दरों का फायदा मिलेगा। सबसे ज्यादा ब्याज का फायदा 750 दिनों की अवधि वाली FD पर 9.21 प्रतिशत के साथ मिलेगा।
5. यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank)
वरिष्ठ नागरिकों को यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से 7 दिनों से 10 साल के बीच की एफडी पर 4.50 से 9.50 प्रतिशत तक का ब्याज दिया जाता है। सबसे ज्यादा रिटर्न 1001 दिनों में मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 9 प्रतिशत के ब्याज दर के साथ मिलता है।
ये भी पढ़ें- FD सही या Gold Purchase Scheme? किसमें इन्वेस्ट करने से है फायदा?
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
30 mins agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
2 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
3 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
3 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
17 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
20 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
21 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
22 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
1 day agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines