Fitch रिपोर्ट से बौखलाया चीन, भारत बना GDP किंग!
Fitch की रिपोर्ट ने भारत की बल्ले-बल्ले कर दी है। वहीं चीन की हालत खस्ता नजर आ रही है। जानिए क्या है पूरा मामला।
Edited By Shubham Upadhyay

Photo Credit: Google
Edited By Shubham Upadhyay

Photo Credit: Google
Fitch India GDP Growth: भारत देश के लिए हर तरफ से शानदार खबरें मिल रहीं हैं। इकॉनमी तो भारत की रॉकेट के जैसे उड़ रही है। विश्व में जहां दूसरे देश मंदी के साये में जी रहे हैं वहीं भारत के लिए सभी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी अपनी अनुमान को आगे लेती जा रहीं हैं। इसी बीच फिच क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने भारत को खुशखबरी दी है, जिसके बाद पड़ोसी मुल्क चीन बौखला गया है। दरअसल आज फिच ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत की GDP दर को 6 फीसदी से 6.2 फीसदी कर दिया है।
#Fitch raises India’s medium-term #GDP growth estimate by 70 bps to 6.2% pic.twitter.com/jCsR2wK7uy
— CNBC-TV18 (@CNBCTV18Live) November 6, 2023
आपको बता दें कि इससे पहले मूडीज ने भी अपनी रेटिंग में बदलाव किया था। अगस्त में मूडीज की तरफ से 5.5 फीसदी की ग्रोथ के बारे में बताया था, जिसके बाद सितंबर के महीने में इसे 6.7 फीसदी कर दिया। भारत की जहां एक तरफ जीडीपी की दर बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ पड़ोसी मुल्क चीन की हालत खस्ता है। देश की जीडीपी को सभी एजेंसी कम किए जा रही हैं। इसके अलावा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर भी चीन के हाथ से निकलता जा रहा है।
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में चीन का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है। पिछले साल तक चीन इस मामले में सबसे आगे रहता था। पर इस बार मैन्युफैक्चरिंग में भारत ने अपना जलवा बिखेरा है। मेक इन इंडिया के साथ भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। PLI स्कीम का गजब का फायदा छोटे कारोबारी उठा रहे हैं।
आंकड़ों की बात करें तो देश अब चीन के आयात की कॉस्ट में ही मैन्युफैक्चरिंग कर पा रहा है। पिछले 6 महीने में इस सेक्टर ने 0.7 फीसदी की ग्रोथ दिखाई है। वहीं पड़ोसी देश चीन में 1.3 फीसदी की गिरावट आई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: