Know About Fire Insurance : इन दिनों काफी गर्मी पड़ रही है जिससे घर, दुकान, ऑफिस आदि में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। आग लगने के बाद सबसे ज्यादा नुकसान सामान को पहुंचता है। इसके लिए काफी कंपनियां फायर इंश्योरेंस मुहैया कराती हैं। अगर आपने अपने घर, दुकान या ऑफिस का फायर इंश्योरेंस करा रखा है तो आग लगने से हुए सामान के नुकसान की भरपाई हो जाती है। हालांकि भरपाई कितनी होगी, यह इंश्योरेंस कंपनी की ओर से जांच के बाद ही पता चलता है। फायर इंश्योरेंस सामान के साथ मकान, दुकान या ऑफिस का भी करा सकते हैं। हालांकि यह तभी होता है जब वह प्रॉपर्टी खुद की हो न कि किराए की। फायर इंश्योरेंस का प्रीमियम बहुत कम होता है।
ये चीज होती हैं कवर
पॉलिसी बाजार में प्रोडक्ट डेवेलपमेंट के वाइस प्रेसिडेंट आशु बजाज ने बताया कि फायर इंश्योरेंस में कई चीजें कवर होती हैं। उन्होंने बताया कि अगर बात घर की करें तो घर का फायर इंश्योरेंस लेने पर ये चीजें कवर होती हैं:
- घर में रखा सारा सामान जैसे टीवी, एसी, कूलर, फ्रिज, सोफा आदि। हालांकि इसमें कैश और ऐसी चीजें कवर नहीं होतीं जिनकी कीमत समय के साथ बढ़ती है, जैसे- ज्वेलरी, कोई महंगी पेंटिंग आदि। इन्हें कवर कराने के लिए अगर से राइडर लेना होता है।
- आग लगने के बाद कई बार घर को भी नुकसान पहुंचता है। घर में टूट-फूट हो जाती है या घर का स्ट्रक्चर कमजोर हो जाता है। ऐसे में आप फायर इंश्योरेंस में घर भी कवर करवा सकते हैं। हालांकि इस स्थिति में प्रीमियम कुछ ज्यादा हो जाता है।
- भूकंप, बाढ़, बारिश आदि के कारण घर के सामान को नुकसान होता है तो उसकी भी भरपाई फायर इंश्योरेंस से हो जाती है।
- अगर घर में किसी कारण से पानी भर जाए और घर में रखा सामान उस पानी से खराब हो जाए तो इसकी भी भरपाई हो जाती है क्योंकि फायर इंश्योरेंस में वह सामान भी कवर होता है।
फायर इंश्योरेंस घर के सामान के नुकसान की भरपाई करता है।
तो नहीं मिलेगा क्लेम
आग लगने के बाद इंश्योरेंस कंपनी की ओर से एक टीम आती है जो आग के कारणाें का पता लगाती है और नुकसान हुए सामान का जायजा लेती है। अगर कंपनी को लगता है कि आग लापरवाही के कारण हुई है तो ऐसे में क्लेम रिजेक्ट हो जाता है। इन मामलों में भी क्लेम रिजेक्ट हो जाता है:
- घर में अगर कोई ज्वलनशील पदार्थ रखा है और इसकी वजह से आग लगी है तो भी क्लेम नहीं मिलेगा।
- अगर घर में कोई 30 दिन से ज्यादा समय से नहीं रह रहा है और बंद घर में आग लग जाए तो ऐसी स्थिति में भी क्लेम रिजेक्ट हो सकता है। हालांकि घर कितने दिनों से बंद है, यह नियम अलग-अलग कंपनियों के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
- बालकनी या जहां सीधी धूप आती है वहां अगर कोई ऐसा सामान न रखें जिससे आग लगने का खतरा पैदा हो।
- घर में हमेशा आग बुझाने वाले यंत्र रखें। साथ ही बिल्डिंग में कोई ऐसा स्ट्रक्चर खुद से न बनाएं जिससे आग लगने का खतरा हो।
- घर में बिजली के तार उबड़-खाबड़ तरीके से नहीं होने चाहिए। ये सही तरीके से व्यवस्थित होने चाहिए और अर्थिंग होनी चाहिए।
- फायर इंश्योरेंस कराने के बाद अगर आप घर में कोई चीज (जैसे टीवी, एसी आदि) लाते हैं और उसे भी कवर करवाना चाहते हैं तो इसके बाद में इंश्योरेंस कंपनी को तुरंत खबर देनी चाहिए।
इतना होता है प्रीमियम
अगर आपके घर में 10 लाख रुपये का सामान (टीवी, फ्रिज आदि) है तो इसका 10 साल का प्रीमियम 2.5 से 5 हजार रुपये के बीच रहेगा। वहीं अगर आप इसमें अपने घर को भी कवर करवाना चाहते हैं तो प्रीमियम कुछ बढ़ जाएगा। मान लें कि घर की कीमत 70 लाख रुपये है। ऐसे में घर और सामान दोनों का प्रीमियम 10 साल का 17 हजार से 20 हजार रुपये के बीच होगा।
यह भी पढ़ें : राहत भरी खबर; बीमा कंपनी लोन देने से नहीं कर सकती मना, किसी भी समय रद्द कर सकेंगे पॉलिसी
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
10 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
11 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
11 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
12 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
13 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
15 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines