Financial Deadline in March 2024: क्या आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड, सुकन्या समृद्धि योजना, सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान या किसी छोटी बचत योजना में निवेश करते हैं? इसके अलावा क्या आप भी होम लोन, कार लोन या किसी तरह का अन्य लोन भर रहे हैं? या फिर आप टैक्स छूट पाना चाहते हैं? फ्री में आधार कार्ड अपडेट करवाना चाहते हैं? इसके अलावा क्या आप एक फास्टैग यूजर भी हैं? अगर हां, तो क्या आपने इससे संबंधित कामों को निपटा लिया है? अगर अभी तक नहीं निपटाया है तो जल्दी से इन से जुड़े काम कर लीजिए।
दरअसल, वित्तीय वर्ष 2023-2024 मार्च की आखिरी तारीख तक है और इससे पहले छोटी बचत योजना, फास्टैग, टैक्स छूट से लेकर पैन कार्ड और आधार कार्ड से जुड़े कामों को निपटा लेना सभी के लिए जरूरी है। ऐसा न करने पर आपके लिए समस्या बढ़ सकती है। छोटी बचत योजनाकर्ताओं का खाता बंद हो सकता है। जबकि, निवेशकों को कई अन्य तरह की समस्या का का सामना करना पड़ सकता है, आइए इन सभी कामों को पूरा करने की समय सीमा क्या है? जान लेते हैं।
Aadhaar Card Update Deadline
आधार कार्ड को अपडेट करने की आखिरी तारीख 14 मार्च 2024 है। अगर अभी तक आपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं किया है तो जल्दी ये काम निपटा लें। आधार में नाम, पता, जन्म तिथि जैसे अपडेट करवाने की सुविधा 14 मार्च तक फ्री है। इसके बाद UIDAI की ओर से शुल्क लिया जा सकता है। इसके अलावा आधार-पैन को लिंक (Aadhaar PAN Card Link) करवाने का भी आपके पास आखिरी मौका है। 14 मार्च के बाद करवाने पर आपको शुल्क देना पड़ सकता है।
एडवांस टैक्स की आखिरी तारीख
अगर आप वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए एडवांस टैक्स की चौथी इंस्टॉलमेंट करवाने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए 15 मार्च 2024 आखिरी तारीख है।
टैक्स छूट की आखिरी तारीख
टैक्स छूट के दावे के लिए आपके पास 31 मार्च 2024 आखिरी दिन है। अगर आप लीव ट्रैवल कंसेशन या हाउस रेंट अलाउंस के लिए टैक्स छूट चाहते हैं तो जल्द से जल्द इससे संबंधित बिल को जमा करा दें। इसके लिए आखिरी तारीख 31 मार्च 2024 है। इसके अलावा निवेश का काम भी मार्च में पूरा कर लें, वरना टैक्स छूट का फायदा नहीं मिल पाएगा।
ये भी पढ़ें- Aadhaar PVC Card को कैसे होगा डाउनलोड?
जल्दी निपटा लें स्मॉल सेविंग योजना से जुड़े काम
क्या आपका भी खाता छोटी बचत योजनाओं में है और अभी तक आपने पब्लिक प्रोविडेंट फंड, सुकन्या समृद्धि (SSY) जैसी योजनाओं में एक भी रुपया नहीं निवेश किया है, तो इसे 31 मार्च से पहले निपटा लें। देरी करना आपके लिए समस्या बढ़ा सकता है। एक्टिव न होने पर आपके खाते को डीएक्टिविट कर दिया जा सकता है। इसलिए पीपीएफ खाते में कम से कम 500 रुपये और सुकन्या समृद्धि योजना में 250 रुपये जमा कर दें।
नौकरी छोड़ने से पहले जमा करें 12बी फॉर्म
नौकरी छोड़ने की सोच रहे हैं या छोड़ने वाले हैं तो आपके लिए जरूरी है कि आप पुरानी कंपनी से प्राप्त 12बी फॉर्म को अपने वर्तमान नियोक्ता के पास जमा कर दें। इस काम को भी पूरा करने के लिए 31 मार्च तक का समय है।
FasTag KYC Update Last Date
फास्टैग यूजर्स के लिए केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख 31 मार्च है। हालांकि, इससे पहले फास्टैग यूजर्स के पास केवाईसी के लिए आखिरी तारीख 29 फरवरी थी। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने तारीख बढ़ा दी है। अगर आप केवाईसी नहीं करेंगे तो आपका फास्टैग डीएक्टिवेट किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- FASTag KYC चुटकियों में ऐसे करें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस
इन सब काम के अलावा एसआईपी, ईएमआई या बीमा से जुड़े कामों को भी निपटा लें। अगर आपने लोन की किस्त नहीं भरी है या दस्तावेजों को अपडेट नहीं करवाया है तो इस काम को जल्द से जल्द कर लें। ऐसा न करने पर आपके बाद में समस्या बढ़ सकती है।
संबंधित खबरें
8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
2 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
2 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
3 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
5 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
7 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
8 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
10 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
11 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
11 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines