Nirmala Sitharaman: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2023-24 के बाद शनिवार को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निदेशक मंडल की केंद्रीय बोर्ड की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास भी उपस्थित रहे।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अडानी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट की चिंता पर कहा कि भारत के नियामक बहुत अनुभवी हैं, वे हमेशा से तैयार हैं। इसलिए मैं इसे उन पर छोड़ देती हूं। उन्होंने पत्रकारों से यह भी कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट से क्या कहूंगी, आपको निश्चित तौर पर इसकी उम्मीद नहीं करनी चाहिए।
दरअसल, हिंडनबर्ग-अडानी मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई सोमवार को होनी है। इससे पहले शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने निवेशकों को लेकर चिंता जताई थी। सेबी से जवाब मांगा है।
क्रिप्टोकरेंसी एक अकेला देश कुछ नहीं कर सकता
क्रिप्टोकरेंसी पर बोलते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इसमें तकनीक का ज्यादा रोल है। इसलिए हम सभी देशों से बात कर रहे हैं कि अगर क्रिप्टो को लेकर नियम लाना है तो क्या कोई मानक संचालन प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं क्योंकि क्रिप्टो पर एक अकेला देश कुछ नहीं कर सकता। G20 देशों के साथ चर्चा जारी है।
और पढ़िए –Bihar Law and Order: नीतीश राज में बेटियों के साथ ऐसी घिनौनी हरकत
आरबीआई गवर्नर बोले- आ सकती है कच्चे दाम के मूल्य में गिरावट
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैठक के बाद कहा कि ब्याज दरें अभी सकारात्मक क्षेत्र में हैं। लेकिन लंबी अवधि के लिए नकारात्मक ब्याज दरें अस्थिरता पैदा कर सकती हैं। हमारी ब्याज दर में वृद्धि मूल्य स्थिरता का एक हिस्सा है। वह हालिया रेपो दर में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी का जिक्र कर रहे थे, जिससे यह 6.50 प्रतिशत हो गया।
आरबीआई गवर्नर ने मूल्यवृद्धि पर कहा कि जब से रूस-युक्रेन युद्ध शुरू हुआ है तब से कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं। मुद्रास्फीति का अनुमान 5.3 फीसदी है, कच्चे तेल के दाम में गिरावट आ सकती है। वर्तमान में स्थिति वैसी नहीं है जैसे 6 महीने पहले थी, रिस्क समान रूप से संतुलित हैं।
और पढ़िए –Bihar: सिंगापुर से भारत लौटे RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, मगर अभी घर नहीं जा पाएंगे, जानें क्यों?
हर साल बजट के बाद होती है बोर्ड मीटिंग
दरअसल, हर साल केंद्रीय बजट पेश किए जाने के बाद वित्तमंत्री द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक के बोर्ड को संबोधित करने की प्रथा है। बजट पर वित्तमंत्री की तारीफ करते हुए आरबीआई बोर्ड के सदस्यों ने सरकार को कुछ सुझाव भी दिए हैं।
यह भी पढ़ें: FY 2022-23: डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 24% उछाल, अब तक जमा हुए 15.67 लाख करोड़ रुपए
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
6 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
6 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
8 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
9 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
9 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
11 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
12 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
13 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines