File ITR Through PhonePe: देशभर में इनकम टैक्स रिटर्न भरने वाले लोगों की संख्या काफी है और इसे लेकर लोग जागरूक भी हैं। इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख नजदीक आ गई है। इस बार टैक्सपेयर 31 जुलाई तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न यानी आईटीआर फाइल कर सकते हैं। अगर आप भी ITR फाइल करने के लिए CA को मोटी फीस देते हैं तो आपका यह काम घर बैठे चुटकियों में हो सकता है। आप अपने फोन में PhonePe ऐप से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर सकते हैं।
PhonePe से कैसे फाइल करें ITR?
आप अपना आईटीआर मोबाइल फोन से ही आसानी से भर सकते हैं। बस आपके पास PhonePe का ऐप होना चाहिए।
- सबसे पहले अपने फोन में PhonePe का ऐप इनस्टॉल कर लें।
- अब होम पेज पर इनकम टैक्स आइकॉन पर जाएं।
- अपना असेसमेंट ईयर सेलेक्ट कर लें।
- पैन कार्ड की डिटेल्स और फॉर्म 16 में दी गई जानकारी भरें।
- अब जितना टैक्स भरना है वह अमाउंट दर्ज करें।
- पेमेंट मोड का सिलेक्शन करना होगा। इसके बाद अपना पेमेंट करें।
- इस तरह मात्र दो वर्किंग डेज में आपका टैक्स अमाउंट इनकम टैक्स के पोर्टल में अपडेट हो जाएगा।
PhonePe ऐप से इनकम टैक्स भरने के फायदे
- यह वेबसाइट पर लोड कम करता है और तकनीकी समस्याओं को भी ठीक करता है।
- यूजर्स इनकम टैक्स पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड या यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- क्रेडिट कार्ड से पेमेंट 45 दिन का इंटरेस्ट-फ्री समय और बैंक की पॉलिसी के आधार पर रिवॉर्ड पॉइंट के साथ आता है।
- यह सेवा सुरक्षा देती है और यूजर-फ्रेंडली भी है।
- टैक्सपेयर फोन पे का इस्तेमाल करके सीधे सेल्फ-असेसमेंट और एडवांस टैक्स का भुगतान कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: OLA Cabs के CEO ने 4 महीने में ही दे दिया इस्तीफा, बड़ी छंटनी भी कर सकती है कंपनी
संबंधित खबरें
GST 2.0 में कारोबारियों को बड़ी राहत की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तारी नहीं कर सकेंगे टैक्स अफसर, कोर्ट की मंजूरी होगी जरूरी
2 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास, अदाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से शुरू करेगा काम
1 day agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
1 day agoDA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! जनवरी 2027 तक 67% तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता
1 day agoPetrol Diesel Price Hike: आज से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा! नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, जानिए नए रेट्स
1 day agoHome Loan EMI Hikes Alert: महंगा हो सकता है होम लोन! रिजर्व बैंक ने दिए रेपो रेट बढ़ाने के संकेत; जानिए कितनी बढ़ सकती है EMI
1 day agoVijay Mallya Case Update: "अभी भी 8752 करोड़ रुपये बाकी हैं" बॉम्बे हाईकोर्ट में SBI और बैंकों के कंसोर्टियम का बड़ा दावा
1 day agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
1 day agoG7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
1 day agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines