Festival Special Train: भारतीय रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के लिए करीब 7 हजार ट्रेनें चलाने का ऐलान किया। रेलवे रोज नई ट्रेनों के संचालन का अपडेट दे रहा है। पश्चिमी रेलवे (WR) ने भी 29 अक्टूबर से करीब 120 ट्रेनों का संचालन शुरू किया। इसी कड़ी में पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष किराये पर तीन जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। जिसके लिए आज से टिकट बुक कर सकते हैं।
नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें
त्योहार को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने तीन जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया। इसकी जानकारी पश्चिमी रेलवे के एक्स हैंडल से दी गई। जिसमें लिखा गया कि यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष किराये पर तीन जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है। जिसमें उधना-कटिहार-उज्जैन के बीच एक आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, उधना-दानापुर-वडोदरा के बीच और उधना एवं प्रयागराज के बीच दो अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। इसके लिए ट्रेन संख्या 09047 की बुकिंग आज 31 अक्तूबर से पीआरएस काउंटरों और IRCTC की वेबसाइट से कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Railway Alert: छठ पूजा पर ट्रेन यात्रियों के लिए जरूरी खबर! सामान को लेकर रेलवे ने जारी किया अलर्ट
कब से होगा संचालन?
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की। जिसमें इन स्पेशल ट्रेनों का विवरण दिया गया। ट्रेन संख्या 09047/09048 उधना-कटिहार-उज्जैन स्पेशल (2 फेरे), ट्रेन संख्या 09047 उधना-कटिहार स्पेशल शुक्रवार, 1 नवंबर, 2024 को 00:20 बजे उधना से चलेगी और अगले दिन 14:00 बजे कटिहार पहुंचेगी।
वहीं, ट्रेन संख्या 09048 कटिहार- उज्जैन स्पेशल शनिवार, 2 नवंबर, 2024 को 17:00 बजे कटिहार से चलेगी और अगले दिन 23:30 बजे उज्जैन पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिजरापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बरौनी, बेगुसराय, खगडिया और नौगछिया स्टेशनों पर रुकेगी।
ट्रेन संख्या 09047 का भरूच, वडोदरा, रतलाम, नागदा और उज्जैन स्टेशनों पर ठहराव होगा। इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच होंगे। इसके अलावा ट्रेन संख्या 09053 उधना – दानापुर स्पेशल गुरुवार, 31 अक्टूबर, 2024 को 10:00 बजे उधना से प्रस्थान करेगी जो अगले दिन 23:30 बजे दानापुर पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें: खबरदार! टिकट कैंसिल करने से पहले जान लें ये नियम, IRCTC की रूल बुक पर डालें नजर
संबंधित खबरें
अब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
7 mins agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
26 mins ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
2 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
3 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
4 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
10 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
13 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
14 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
19 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines