Fees And Charges On Home Loan: आज के टाइम में खुद का घर होना एक सपने जैसा होता है। एक आम आदमी के लिए इस महंगाई के जमाने में अपनी कमाई से घर लेना काफी मुश्किल हो गया है। कई बार लोग बैंक से होम लोन लेकर घर खरीदते हैं। अगर आप भी घर खरीदने की सोच रहे हैं और होम लोन लेना है, तो उससे पहले कुछ फीस के बारे में जरूर जान लें। कई बार लोग आकर्षक ऑफर के चक्कर में लोन तो ले लेते हैं लेकिन उन्हें कई तरह के चार्ज के बारे में पता नहीं होता। यह चार्ज उस लोन पर लगा हुआ होता है। ऐसे में, होम लोन लेने से पहले इस पर लगने वाले सभी चार्ज के बारे में अच्छे से जान लें। इस तरह आसानी से पता चल जाएगा कि किस बैंक का होम लोन सस्ता मिल रहा है?
एप्लीकेशन फीस
बैंक एप्लीकेशन फीस आपकी होम लोन एप्लीकेशन की प्रोसेसिंग के लिए लगाता है। अगर आप होम लोन के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपको यह फीस देनी पड़ेगी। आपके लोन मिलने या न मिलने से इस फीस का कोई लेना-देना नहीं होता। उदाहरण से समझें तो अगर आपने होम लोन के लिए अप्लाई किया और बाद में इरादा बदल गया। ऐसे में, एप्लीकेशन फीस के तौर पर दिया गया आपका पैसा बर्बाद हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: 1 अप्रैल से पहले कर लें FASTag से जुड़ा काम, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
प्रीपेमेंट पेनल्टी
अगर कस्टमर अपने लोन का टाइम पूरा होने से पहले ही सारा कर्ज चुका देता है, तो बैंक को मिलने वाले ब्याज का नुकसान हो जाता है। इस नुकसान की भरपाई के लिए बैंक कस्टमर पर पेनल्टी लगाता है लेकिन अलग-अलग बैंकों में यह चार्ज अलग-अलग होता है। कई बार यह लोन के प्रकार पर भी निर्भर करता है। हालांकि, RBI द्वारा फलेटिंग इंट्रेस्ट रेट पर लिए गए होम लोन पर प्रीपेमेंट पेनल्टी न वसूलने का निर्देश दिया हुआ है।
कमिटमेंट फीस
कुछ बैंक और वित्तीय संस्थान होम लोन की प्रोसेसिंग और अप्रूवल हो जाने के बाद तय टाइम पीरियड के अंदर लोन नहीं लेने पर कमिटमेंट फीस लेते हैं। यह चार्ज जनरेटेड लोन पर लगता है। यह आमतौर पर अप्रूव की गई और दी गई अकाउंट के बीच अंतर के एक परसेंट के रूप में वसूला जाता है।
लीगल फीस
बैंक या वित्तीय संस्थान अमूमन प्रॉपर्टी पर कानूनी स्थिति की जांच करने के लिए बाहरी वकीलों को नियुक्त करते हैं। वकील इस काम के लिए जो फीस लेते हैं, उसे बैंक या वित्तीय संस्थान द्वारा ग्राहकों से ही लिया जाता है। हालांकि, अगर संस्थान द्वारा प्रॉपर्टी को पहले ही कानूनी रूप से मंजूरी मिल गई है तो लीगल चार्ज नहीं लगता। ऐसे में, प्रॉपर्टी खरीदने से पहले जांच कर लें कि उसे लीगल मंजूरी मिली भी है या नहीं।
यह भी पढ़ें: Voter ID न होने पर भी कर सकते हैं मतदान, जानिए कैसे?
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
6 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
7 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
8 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
8 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
10 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
11 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
23 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines